राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बदले 6 राज्यों के गर्वनर, लालजी टंडन-आनंदबेन पटेल अब होंगे इन राज्यों के राज्यपाल

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उत्तर प्रदेश सहित 6 राज्यों के गर्वनर को बदलने के आदेश दिए हैं। इसे बड़ा रानजीतिक फेरबदल माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश की नई राज्यपाल गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल होंगी। वह यूपी के गर्वनर राम नाइक की जगह लेंगी।

आनंदी बेन पटेल और लालजी टंडन। (फोटोः ट्विटर)

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Presifent Of India) ने उत्तर प्रदेश सहित 6 राज्यों के गर्वनर को बदलने के आदेश दिए हैं। इसे बड़ा रानजीतिक फेरबदल माना जा रहा है। देश के सबसे बड़ा राज्य और राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले उत्तर प्रदेश की नई राज्यपाल गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल होंगी। वह यूपी के गर्वनर (Governor Of UP)  राम नाइक की जगह लेंगी। इससे पहले आनंदीबेन पटेल मध्य प्रदेश की राज्यपाल थीं।

जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन (Lalji Tandon) को मध्य प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है। वह आनंदीबेन पटेल की जगह लेंगी। लालजी टंडन इससे पहले बिहार के राज्यपाल थे। उनकी जगह फागु चौहान की नियुक्ति हुई है यानि अब बिहार के नए राज्यपाल फागु चौहान होंगे। राष्‍ट्रपति भवन की ओर से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल (West Bengal Governor) के नए राज्यपाल जगदीप धनखड़ होंगे। उन्हें केसरीनाथ त्रिपाठी के बदले यहां गर्वनर बनाया गया है।

यहां देखिए एएनआई का ट्वीट-

वह, छत्तीसगढ़ के भाजपा के सीनियर नेता और सांसद रमेश बैंस को त्रिपुरा का गवर्नर बनाया गया है और आर एन रवि को नागालैंड का राज्यपाल बनाया गया है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के राज्यपाल रहे राम नाइक और केसरीनाथ त्रिपाठी को फिलहाल कोई प्रभार नहीं दिया गया है। यह नियुक्तियां उन तारीखों से प्रभावी होंगी, जब यह सभी अपने संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालेंगे।

राष्ट्रपति करते हैं राज्यपाल की नियुक्तियां

राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट पर दी जानकारी के मुताबिक इन नियुक्तियों पर सभी राज्यपालों के जल्द से जल्द नया पदभार संभालने के आदेश भी दिए गए हैं। आपको बता दें कि देश में राज्यपाल की नियुक्तियां देश के राष्ट्रपति करते हैं।

अब बसपा प्रमुख मायावती पर बनेगी बायोपिक? ये एक्ट्रेस निभा सकती है उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री का किरदार

यहां देखिए बबुचक भइया का फैमिली ऑफ ठाकुर गंज का फिल्म रिव्यू…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।