हर रक्षाबंधन पर बजाए जाते हैं ये बॉलीवुड सॉन्ग, इनके बिना अधूरा है भाई-बहन के ये खास त्योहार

ये त्योहार में ये जरुरी नहीं है कि आप कोई महंगी राखी बांधे बल्कि एक राखी कच्चे सूत जैसे सस्ती चीज़ से लेकर रंगीन कलावे, रेशमी धागे, तथा सोने या चाँदी जैसी मँहगी वस्तु तक की हो सकती है।

यहाँ देखिये भाई-बहन के प्यार को दर्शाते रक्षाबंधन के सदाबहार गानें ( फोटो ग्रैब- यूट्यूब)

इस साल हम 26 अगस्त को राखी का त्यौहार मना रहे हैं| हर साल हिन्दू और जैन श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाते हैं| इस दिन बहनें अपने भाई के दायें हाथ पर राखी बाँधकर उसके माथे पर तिलक करती हैं और उसकी दीर्घ आयु की कामना करती हैं। बदले में भाई उनकी रक्षा का वचन देता है। ऐसा माना जाता है कि राखी के रंगबिरंगे धागे भाई-बहन के प्यार के बन्धन को मज़बूत करते है। भाई बहन एक दूसरे को मिठाई खिलाते हैं और सुख-दुख में साथ रहने का विश्वास दिलाते हैं। यह एक ऐसा पावन पर्व है जो भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को पूरा आदर और सम्मान देता है।

इस दिन बहनें अभी भाइयों को रक्षासूत्र बांधती हैं जिसका सबसे ज्यादा महत्त्व होता है| ये त्योहार में ये जरुरी नहीं है कि आप कोई महंगी राखी बांधे बल्कि एक राखी कच्चे सूत जैसे सस्ती चीज़ से लेकर रंगीन कलावे, रेशमी धागे, तथा सोने या चाँदी जैसी मँहगी वस्तु तक की हो सकती है। इस त्यौहार में भाई अपनी बहन की रक्षा का व्रत लेता है| आइये जानते हैं रक्षाबंधन बार बजाये वाले कुछ ऐसे गानों के बारे में हर साल जरूर बजाये जाते हैं-

हम बहनों के लिए मेरे भैया, आता है इक दिन साल में …आज के दिन मैं जहां भी रहूं, चले आना वहां हर हाल में !

फूलों का तारों का, सबका कहना है… एक हजारों में मेरी बहना है.. सारी उमर हमें संग रहना है !

मेरे भैया, मेरे चंदा, मेरे अनमोल रतन…. तेरे बदले मैं जमाने की कोई चीज न लूं !

भैया मेरे, राखी के बंधन को निभाना, भैया मेरे छोटी बहन को ना भुलाना, देखो ये वादा निभाना, निभाना !

 

 

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।