Raksha Bandhan 2019: इस रक्षाबंधन भाई की राशि के हिसाब से बांधे इन रंगों की राखी, उनके जीवन में आएगी खुशहाली

इस बार रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2019) 15 अगस्त (15 August) को मनाए जाने वाला है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी (Rakhi) बांधती है, लेकिन क्या आपको पता है कि राशियों के हिसाब से यदि आप अलग-अलग रंग की राखी अपने भाई को बांधेंगी तो वह काफी शुभ होगा।

इस रक्षाबंधन भाई की राशि के हिसाब से बांधे उन्हें राखी (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

हिन्दु के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक है रक्षा बंधन (Raksha Bandhan 2019) का त्योहर, जोकि इस बार 15 अगस्त ( 15 August) को मानए जाने वाला है। हर साल हिन्दू और जैन श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन इस पर्व को मनाया जाता है। इस दिन आप अपने भाई की कलाई पर राखी बंधते है। इस दिन भाई-बहन एक दूसरे को मिठाई खिलाते हैं और सुख-दुख में साथ रहने का विश्वास दिलाते हैं। यह एक ऐसा पावन पर्व है जो भाई-बहन (Brother-Sisters Relationship) के पवित्र रिश्ते को पूरा आदर और सम्मान देता है।

इस बार रक्षा बंधन पर राखी बंधने (Raksha Bandhan Timing)  का जो शुभ मुहूर्त है वह सुबह 5 बजकर 49 से शुरु होगा और शाम 6 बजे समाप्त हो जाएगा। वैैसे क्या आपको पता है कि हर किसी के जीवन में हर रंग का अलग महत्व होता है। इसी के आधार पर यदि आप राशि के मुताबिक अलग-अलग रंगों की राखियां अपने भाई की कलाई पर बंधते हैं तो उसका अलग ही महत्व होता है। वो कैसे होगा चलिए हम आपको बताते हैं। जानिए किस रंग की राखी बंधना आपके भाई के लिए होगा शुभ।

मेष- मेष राशि के लोगों की कलाई पर यदि लाल रंग की राखी बंधी जाए तो वह काफी शुभ मानी जाती है। इससे आपके भाई के जीवन में उर्जा बनी रहेगी।

वृषभ- इस राशि के लोगों के लिए सफेद और चांदी रंग की राखी अच्छी रहेगी।

मिथुन – मिथुन राशि के लोगों को हरी या चंदन से बनी रखियां पहननी चाहिए।।

कर्क- सफेद रेशमी धागे या फिर मोतियों से बनी राखी इस राशि के लोगों के लिए शुभ होगी है।

सिंह- पीले या फिर गुलाबी रंग की राखी बांधनी चाहिए, जोकि काफी अच्छी रहेगी।

कन्या- इस राशि के लोगों को सफेद या हरे रंग की राखी बांधनी चाहिए।

तुला- हल्के नीले, सफेद या फिर क्रीम रंग की राखी आप बांधे, जोकि आपके जीवन में खुशियां लगाई।

वृश्चिक- इस राशि के लोग के लिए गुलाबी या फिर लाल राखी शुभ मानी जाती है।

धनु- धनु राशि के लोगों को रेशमी रंग की राखी बांधनी चाहिए। पीले रंग की राखी भी इनके लिए काफी शुभ होती है।

मकर- इन्हें नीले या फिर गहरे नीले रंग की राखी बांधनी चाहिए।

कुंभ- यदि आपके भाई कुंभ राशि से हैं तो रूद्राक्ष से बनी राखी उन्हें बांधे। इसके अलावा आप पीले रंग की राखी भी उन्हें बांध सकते हैं।

मीन – मीन राशि के लोगों को पीले रंग की राखी बांधनी चाहिए।

राखी में जरूर होनी चाहिए ये चीजें, नहीं तो अधूरा रह जाता है रक्षाबंधन

 

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।