रानू मंडल को सक्सेस मिलते ही बदले सुर, फैन ने की सेल्फी की कोशिश तो किया ऐसे रिएक्ट, वीडियो वायरल

Ranu Mandal Viral Video: एक महिला फैन ने रानू मंडल से साथ में एक सेल्फी लेने का आग्रह किया, तो वह उन पर भड़क उठीं। हालांकि उस फैन उन्हें कुछ नहीं और अपने चेहरे पर हंसी बरकरार रखी हुई थी। ये पूरा मामला एक कैमरे में कैद हो गया।

रानू मंडल महिला फैन से बहस करते हुए। (फोटोः वी़डियो)

इस साल जुलाई के महीने एक बूढ़ी महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल(Viral Video On Social Media) हुआ। इस वीडियो में महिला लता मंगेश्कर का गाना गा रही थी। महिला कोलकाता रेलवे स्टेशन पर फटे कपड़ों में एक प्यार का नगमा है सॉन्ग गा रही थी। उसकी करिश्माई आवाज को देश के करोड़ो लोगों ने पसंद किया और वह रातों रात इंटरनेट सेंशेसन बन गई। अब उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है। लेकिन इस वीडियो में उनकी एक नेगेटिव इमेज दिख रही है।

दरअसल, एक महिला फैन ने रानू मंडल (Ranu Madal Troll on Social Media) से साथ में एक सेल्फी लेने का आग्रह किया, तो वह उन पर भड़क उठीं। हालांकि उस फैन उन्हें कुछ नहीं कहा और अपने चेहरे पर हंसी बरकरार रखी हुई थी। ये पूरा मामला एक कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, तो लोगों ने रानू मंडल के इस रिएक्शन को शर्मनाक बता रहे हैं। कोई उन्हें नसीहत दे रहा है कि लाइफ में कुछ बड़ा हासिल करने के बाद अपनी चरित्र और व्यवहार में बदलाव नहीं करना चाहिए।

यहां देखिए रानू मंडल का वायरल वीडियो-

हाथ लगाने पर भड़कीं रानू मंडल

वीडियो में आप देख सकते हैं कि रानू मंडल महिला फैन पर किस तरह भड़कती हुई नजर आ रही हैं। रानू मंडल अपनी उस महिला फैंस से कहती हैं, ‘ऐसे हाथ लगाना, क्या है ये? क्या है?’ महिला फैन अजीबों-गरीब स्थिति में आ जाती है और मुस्कुराती रह जाती हैं। रानू मंडल का ये वीडियो देख कर रानू को सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि अब रानू मंडल पर अहंकार आ गया है।

हिमेश रेशमिया के बाद अब गायक कुमार सानू ने दिया रानू मंडल को ये ऑफर

यहां देखिए, इंटरनेट सनसनी रानू मंडल ने लता मंगेशकर के नकल वाले कमेंट पर दिया जवाब…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।