थप्पड़ कांडः अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले पर बोलीं सपना चौधरी, कहा- भगवान ने दे दिया जवाब

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Delhi CM Arvind Kejriwal) के एक रैली के दौरान थप्पड़ पड़ने वाली घटना को भगवान का जवाब बताया है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ सपना चौधरी। (फोटोः इंस्टाग्राम)

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक रैली के दौरान चाटा मारने वाली घटना को भगवान का जवाब बताया है क्योंकि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी पर गलत टिप्पणी की थी। दरअसल, शानिवार शाम अरविंद केजरीवाल आम आम आदमी पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव प्रत्याशी बृजेश गोयल के समर्थन में मोती नगर में रोड शो कर रहे थे। इसी दौरान एक शख्स ने मुख्यमंत्री को थप्पड़ मार दिया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर-पूर्व दिल्ली से लोकसभा प्रत्याशी मनोज तिवारी के खिलाफ कहा था कि वह बहुत अच्छा नाचना जानते हैं। अपनी पार्टी के प्रत्याशी दिलीप पांडेय के समर्थन में प्रचार करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा था,’मनोज तिवारी (Manoj Tiawri) बहुत अच्छा नाचना जानते हैं। पांडेय जी नहीं जानते कि कैसा नाचा जाता है, लेकिन वह जानते है कि काम कैसे किया जाता है। इस बार काम के लिए वोट दीजिए। ऐसे व्यक्ति के लिए वोट मत दीजिए जो नाचता है।’

सपना चौधरी बोलीं भगवान ने दिया जवाब

जब शनिवार शाम अरविंद केजरीवाल पर हमला हुआ तो इस पर मनोज तिवारी की अच्छी दोस्त सपना चौधरी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर तंज कसा। उन्होंने कहा,’मैंने पहले ही कहा था, ईश्वर हर चीज का जवाब देता है, अब हमें कुछ और कहने की जरूरत नहीं है।’ सपना चौधरी का कहना का मतलब है कि अरविंद केजरीवाल के मनोज तिवारी (Arvind Kejriwal On Manoj Tiwari) पर टिप्पणी करने की प्रतिक्रिया में उनपर हमला हुआ।

अरविंद केजरीवाल पर पहले भी हुए हमले

आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं हुआ है। अरविंद केजरीवाल को इससे पहले भी पब्लिक रैली के दौरान थप्पड़ लग चुका है। कुछ समय पहले भी उन पर स्याही और लाल मिर्च से हमला हुआ। वहीं, सपना चौधरी (Sapna Chaudhary Election Campaign) ने मनोज तिवारी के साथ लिए चुनाव प्रचार भी किया था।

सपना चौधरी ने मनोज तिवारी के लिए मांगे वोट, रैली में हुआ लाठीचार्ज

यहां देखिए सपना चौधरी से जुड़ा हुआ वीडियो…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।