Sawan Somwar 2019: इस सावन सोमवार 124 साल बाद बन रहा है दुर्लभ संयोग, इस मंत्र को पढ़ने भर से खुलेंगे भाग्य

22 जुलाई आज सावन का पहला सोमवार है। ऐसे में हर कोई भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए उनकी पूजा अर्चना करने में जुटा हुआ है, लेकिन क्या आपको पता है एक ऐसा मंत्र है जिसे बोलने भर से आपके जीवन के सारे दुख दूर हो जाएंगे।

भगवान शिव के इस मंत्र का करें उचारण (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

17 जुलाई से ही सावन (Sawan Somwar 2019) के पवन महीने की शुरुआत हो चुकी है, जोकि 15 अगस्त को सावन पूर्णिमा के दिन समाप्त होगा। इस पूरे महीने को भगवान शिव का महीना कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान विष्णु (Lord Vishnu) के सो जाने के बाद इस संसार को चलाने की जिम्मेदार भगवान शिव  (Lord Shiva) उठाते हैं। इसके साथ ही ये मानयता भी है कि भगवान शिव खुद शिवलिंग में साक्षात निवास करते हैं। ऐसे में भक्त जो भी पूजन करता है भगवान उनसे स्वीकरा करते हैं। इस साल का सावन का महीना बेहद ही खास है क्योंकि इस महीने में कई दिव्य संयोग भी बन रहे हैं। वो कैसे चलिए हम आपको बताते हैं। साथ ही हम एक ऐसे मंत्र के बारे में भी आपको बताएंगे जिसके बोलने भर से आपको सभी तरह के संसारिक सुख की प्राप्ती हो सकती है।

सावन (Sawan Somwar Shiva Puja) के इस महीने में कई दिव्य संयोग बन रहे हैं, जिसकी शुरुआत 22 जुलाई यानी सावन के पहले सोमवार से हुई है। इस दिन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि भी है, जिसमें भविष्य पुराण में नागपंचमी तिथि भी कहा जाता है। करीब 125 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि जब सोमवार का दिन और नागपंचमी एक साथ है। ऐसे में भोले बाबा के भक्त को उन्हें और प्रसन्न करने का मौका मिल गया है।

ऐसे में इस संयोग का कैसे फायदा उठाए। उसके बारे में हम आपको बताते हैं।

  • शहद, दूध, मिसरी, दही और घी डालकर भगवान शिव का अभिषेक करें। ऐसा करने पर आपको लाभ प्राप्त हो सकता है।
  • नाग पंचमी भी साथ होने से नाग देवता को दूध, धान का लावा आदि आप यदि चढ़ाते है तो वो भी आपके लिए फायदेमंद होगा।
  • नाग देवता की पूजा करते वक्त नाग देवता के मंत्र का 11 बार जप जरूर करें, जोकि कुछ इस तरह है – ओम नवकुलाय विद्महे विषंदताय धीमहि तन्नो सर्प प्रचोदयात।
  • धार्मिक ग्रंथों और मान्यताओं की मुताबिक इस मंत्र का जप करने से सर्प दंश का भय दूर हो जाता है और आपके जीवन में खुशियां बनी रहती है।

Sawan 2019: इस वजह से की जाती है सावन में भगवान शिव की पूजा, जानिए क्यों है ये महीना इतना पवित्र

वीडियो में देखिए ग्रहण के दौरान क्या ना करें…

 

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।