शाहरुख खान के ‘जबरा फैन’ ने खुद को किया लहूलुहान, अस्पताल में भी कर रहा मिलने का इंतजार

शाहरुख खान के क्रेजी फैन ने मन्नत के पास खुद को ब्लैड मार कर घायल कर लिया है। कोलकाता के इस फैन को मुंबई के भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शाहरुख खान के क्रेजी फैन ने खुद को ब्लैड मार कर घायल कर लिया है। शाहरुख खान के प्रति ऐसी दिवानगी पहली बार नहीं है लेकिन इस फैन की हालत कुछ ज्यादा खराब हो गई है। उसके बाद फैन को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां पर भी फैन शाहरुख खान का नाम ले रहा है। उसकी इच्छा है कि वह एक बार किंग खान को पास से देखे। ये घटना शाहरुख खान के आवास मन्नत के सामने घटी। हालांकि पुलिस ने मामला को शांत कराया। इसके बाद थोड़ी सख्ती बढ़ा दी गई है जिससे बाकि फैन को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार की रात शाहरुख खान के घर पर दिवाली की पार्टी रखी गई। इस दौरान फैन भी मिल रहे थे। मोहम्मद सलीम नामक युवक भी कोलकाता से वहां गया था। ज्यादा भीड़ होने के कारण वह जबरन घुसने की कोशिश करने लगा। इसके बाद वहां खड़े सिक्यूरिटी गार्ड्स ने उसे रोक दिया। इस पर वह बार-बार जाने की हठ लगाने लगा। जब वह पूरी तरह नाकाम रहा तो पॉकेट से ब्लैड निकाल कर खुद को काटने लगा। देखते ही देखते वह खुद को लहूलुहान कर दिया। वहीं गिर पड़ा। फिर उसे भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना ने शाहरुख खान की फिल्म फैन की याद ताजा कर दी है।

‘जीरो’ ने बनाया रिकॉर्ड
शाहरुख खान के फिल्म ‘जीरो’ का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज किया गया। अगले 24 घंटों के भीतर ही 54 मिलियन व्यूज मिल गए थे। अब ये व्यूज 75 मिलियन के करीब पहुंचने वाले हैं। इसके बाद तो किंग खान की दिवाली और जन्मदिन दोनों खास बन गई है। वाकई, बउवा सिंह बनकर शाहरुख खान ने कमाल कर दिया है। वैसे तो फिल्म ‘जीरो’ का ट्रेलर आते ही धमाल मच गया था। जिससे कि रिकॉर्ड बनने का अंदेशा हो रहा था। आखिरकार जीरो ने मिसाल कायम कर दी। इसके आगे कई बड़ी फिल्मों के ट्रेलर पीछे छूट गए। अब तो यह कहा जा सकता है कि फिल्म पर्दे पर कमाल करने वाली है। शाहरुख के जीवन की ये सबसे महंगी फिल्म अब उनकी सबसे यादगार फिल्म के लिस्ट में जुड़ गई है।

देखें वीडियो…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.