Super Pink Moon 2020: 8 अप्रैल को इस समय देखें सुपरमून, जब पृथ्वी के नज़दीक पहुंच जाएगा चंद्रमा

Super Pink Moon April 2020: अप्रैल माह में पिंक सुपरमून देखने का अवसर मिलेगा। सुपरमून 8 अप्रैल 2020 दोपहर 2 बजकर 35 मिनट जीएमटी भारतीय समयानुसार सुबह 8:05 बजे दिखाई देगा।

Super Pink Moon 2020

Super Pink Moon April 2020: अप्रैल माह में पिंक सुपरमून देखने का अवसर मिलेगा। सुपरमून 8 अप्रैल 2020 दोपहर 2 बजकर 35 मिनट जीएमटी भारतीय समयानुसार सुबह 8:05 बजे दिखाई देगा। बता दें कि यह 2020 का सबसे चमकदार और बड़ा फुलमून होगा। वहीं इसे सुपर पिंक मून कहा जाएगा, क्योंकि ये पूर्णिमा के दिन दिखाई देने वाला सुपरमून होगा।

क्या है सुपरमून?

आपको इस बात की जानकारी देते हैं कि आखिर सुपरमून क्या है? चंद्रमा जब पृथ्वी के कक्ष मतलब ऑर्बिट के नज़दीक आता है तो उसका आकार काफी बड़ा हो जाता है और साथ ही काफी चमकदार भी हो जाता है। भारतीय समयानुसार यह घटना सुबह के 8 बजकर 5 मिनट पर होगी। सुपरमून अप्रैल महीने में पृथ्वी से करीब 356,000 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि आमतौर पर चांद और पृथ्वी के बीच की दूरी 384,400 किलोमीटर होती है।

गुलाबी सुपरमून कब देख सकते हैं?

सुपर पिंक सुपरमून का मंगलवार, 7 अप्रैल को उदय होगा। यह सूर्यास्त के बाद दिखाई देगा और यह भारतीय समयानुसार रात 10:35 बजे अपने चरम पर पहुंच जाएगा। अगले दो दिनों तक इस चंद्रमा को नग्न आंखों से भी देख सकते हैं। इसी के साथ ही सुपरमून 8 अप्रैल 2020 दोपहर 2 बजकर 35 मिनट जीएमटी (भारतीय समयानुसार सुबह 8:05 बजे) दिखाई देगा। बता दें कि यह 2020 का सबसे चमकदार और बड़ा फुलमून होगा।

Pink Moon क्यों कहते हैं?

आपको बता दें कि पिंक मून का मतलब ये नहीं है कि इस दिन चंद्रमा गुलाबी रंग का दिखाई देगा। ये नाम एक गुलाबी फूल (Phlox subulata) से पड़ा है। जो वसंत के मौसम में उत्तर अमेरिका के पूर्व में खिलता है। बता दें कि फुलमून आमतौर पर इसी प्रक्रिया अमेरिकी क्षेत्रों और मौसमों पर निर्भर करती है।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.