जैन मुनि तरुण सागर का 51 साल की उम्र में निधन, तरुणसागरम तीर्थ में होगा अंतिम संस्कार

जैन मुनि तरुण सागर का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे दिल्ली मेरठ हाइवे पर तरुणसागरम तीर्थ में होगा| उनकी अंतिम यात्रा सुबह 7 बजे राधेपुरी दिल्ली से शुरू की जायेगी| जो 28 किलोमीटर दूर तरुणसागरम पर पहुंचेगी।

जैन मुनि तरुण सागर का 51 साल की उम्र में निधन, पीलिया की वजह से बिगड़ा था स्वास्थ

जैन मुनि तरुण सागर का आज सुबह निधन हो गया है। उनकी उम्र 51 साल की थी| लगभग 20 दिन पहले उन्हें पीलिया हुआ था| इस बीमारी की वजह से वो बहुत ही कमज़ोर हो गए थे| जिसके बाद उनके प्रवास स्थल पर उनके दर्शन के लिए देशभर से लोग जुटने लगे थे|

उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे दिल्ली मेरठ हाइवे पर तरुणसागरम तीर्थ में होगा| उनकी अंतिम यात्रा सुबह 7 बजे राधेपुरी दिल्ली से शुरू की जायेगी| जो 28 किलोमीटर दूर तरुणसागरम पर पहुंचेगी।

कई दिनों से उन्हें डॉक्टर की निगरानी में रखा गया था लेकिन उनकी हालत गंभीर थी| उनके श्रद्धालुओं ने उनकी स्वास्थ की कामना भी की थी| जिस कमरे में उनकी निगरानी की जा रही थी उसमें सिर्फ जैन मुनियों और शिष्यों को ही जाने की इजाजत मिली थी| उनके अलावा किसी और को वहां जाने की अनुमति नहीं थी|

बता दें गुरुवार को भी उनकी तबीयत अचानक और भी बिगड़ गई। दिन में उन्हें हेल्थ चेकआप के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया था लेकिन शाम तक उनकी सेहत में थोड़ा सुधार हुआ था।

गौरतलब है कि गुरुवार शाम कुछ अन्य जैन संत भी उनसे मुलाकात करने पहुंचे हुए थे। करीब 20 दिन पहले जैन मुनि तरुण सागर को पीलिया हुआ था लेकिन दवाइयों का उनपर कोई असर नहीं हुआ| यहाँ तक कि उन्होंने अपना इलाज भी बंद करा दिया था|

उनके निधन पर राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए अपना दुःख जताया और लिखा, “जैन मुनि श्रद्धेय तरुण सागर जी महाराज के असामयिक महासमाधि लेने के समाचार से मैं स्तब्ध हूँ। वे प्रेरणा के स्रोत, दया के सागर एवं करुणा के आगार थे। भारतीय संत समाज के लिए उनका निर्वाण एक शून्य का निर्माण कर गया है। मैं मुनि महाराज के चरणों में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।”

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।