टेक्सास में फिशिंग करने गया था युवक, कांटे में फंसे सांप के मुंह में थी मछली, वीडियो वायरल

क्या हो जब आप मछली पकड़ने गए हों और आपके कांटे में मछली के बजाय सांप फंस जाए और सांप के मुंह में मछली हो? कुछ ऐसा ही हुआ इस युवक के साथ, देखिए ये वायरल वीडियो।

कांटे में फंसे सांप के कब्जे में जिंदा मछली। (फोटो- वीडियो ग्रैब)

टेक्सास के लुइसियाना और हाउसटॉन में इस समय गर्मी का मौसम है। इस मौसम में अक्सर लोग इन राज्यों में फिशिंग करना पसंद करते हैं। एक युवक भी फिशिंग के इरादे से इलाके की एक छोटी सी नदी के पास गया था। युवक ने फिशिंग रॉड में चारा लगाया और इंतजार करने लगा अपने शिकार का। कुछ देर बाद उसके कांटे में मछली तो नहीं फंसी, लेकिन एक सांप फंस गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक ने जैसे ही नदी से अपनी फिशिंग रॉड को बाहर निकाला, उसमें एक सांप फंसा था और उस सांप के मुंह में जिंदा मछली थी। सांप ने अपने दांत मछली में गढ़ाए हुए थे। युवक इससे पहले कि कुछ समझ पाता उसने पहले इस वाक्ये का वीडियो बना लिया।

देखिए वायरल वीडियो…

युवक द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कुछ लोग कह रहे हैं कि ऐसी स्थिति में उसे वहां से भाग जाना चाहिए था, तो कुछ लोग युवक के आराम से वहां खड़े रहने पर उसकी हिम्मत की सराहना कर रहे हैं। बहुत से लोगों को युवक के फेस एक्सप्रेशंस अच्छे लगे।

सांप के मुंह में मछली वाले इस वीडियो पर तमाम मीम भी बन गए हैं। वायरल हो रहे मीम्स में कुछ लोग युवक को दिलासा देते हुए कह रहे हैं कि ये मछली तुम्हारा नहीं बल्कि उस सांप का खाना है। वहीं कुछ लोग उसे संभाल के फिशिंग करने की सलाह दे रहे हैं।

बताते चलें कि गर्मी के मौसम में अमेरिका में समुद्री जीवों के बाहर आने की भी कई घटनाएं सामने आई हैं। बीते मई साउथ कैरोलिना के मिरटल बीच स्थित एक घर के बाहर मगरमच्छ आ गया था। इतना ही नहीं, मगरमच्छ घर के बाहर लगी डोर बेल बजाने की कोशिश करते हुए कैमरे में कैद हो गया। वन विभाग की टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद उस मगरमच्छ को पकड़ा था।

लंदन में भेलपुरी बेच रहे विदेशी के वीडियो पर आया अमिताभ बच्चन का मजेदार कमेंट

बिल्डिंग से गिरी बच्ची को नाबालिग युवक ने किया कैच, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।