TikTok Viral Video: लड़की पर भारी पड़ा लोकसभा चुनाव, इस वजह से लड़के ने वापस लिया प्रपोजल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लड़के मिलकर अपने एक दोस्त को एक लड़की को प्रपोज करने के लिए हिम्मत देते हैं। इसके बाद वह लड़की को प्रपोज करता है और आखिरी में सॉरी बोलता है।

लोकसभा चुनाव 2019 में वोटिंग के लिए लोगों को प्रेरित करने वाला वीडियो मैसेज। (फोटोः वीडियो स्टिल)

देश में इन दिनों लोकसभा चुनाव 2019 की बयार बह रही है। 18 साल से ऊपर का हर शख्स अपनी पसंदीदा पार्टी के लिए वोट कर रहा है और जो सख्स वोट नहीं कर रहा है, उसके लिए एक वीडियो आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को टिकटोक पर बनाया गया है। वीडियो काफी इंटरेस्टिंग है। इसे दिल्ली के कुछ जिम्मेदार लड़कों ने बनाया है, जो एक सोशल मैसेज देता है।

इस वीडियो में दिखाया गया है कि कुछ लड़के मिलकर अपने एक दोस्त को एक लड़की को प्रपोज करने के लिए हिम्मत देते हैं क्योंकि वह प्रपोज करने में डरता है। वह सोचता है कि लड़की उसके प्रपोजल को रिजेक्ट कर देगी। लेकिन उसके दोस्त उसे दोबारा सोचने के लिए बोलते हैं और प्रपोड करने के लिए भेजते हैं। फिर लड़का वहां से चला जाता है।

दोस्त देते हैं प्रपोज करने की हिम्मत

लड़का अपने दोस्तों के कहने पर लड़की के पास जाता है और उसे डर-डर के प्रपोज करता है। सबकुछ उसके प्लान के मुताबिक होता है। लड़की उसके प्रपोज को एक्सेप्ट करती है और लड़की उस लड़की को रिंग पहनाने जाता है। फिर यहीं पर एक ट्विस्ट आता है। वह लड़की मानने के बाद उसे सॉरी बोलता है और अपना प्रपोजल वापसी लेता है। लड़की उससे पूछती है भी है कि प्रपोज करने के बाद क्या हुआ?

यहां देखिए लड़के का प्रपोजल वीडियो…

लड़के ने दिया ये सोशल मैसेज

तो लड़का उसे एक बात कहता है जो देश का नहीं हुआ, वो मेरा क्या होगा। दरअसल, लड़का जब लड़की की उंगुली में रिंग पहनाता है तो देखता है कि उसके हाथ वोटिंग इंक नहीं लगी है, मतबल लड़की ने मतदान नहीं किया है। जबकि लड़के की उंगली पर वोटिंग लगी होती है। कुल मिलाकर ये वीडियो जितना इंटरेंस्टिंग है, उतना ही प्यारा मैसेज देता है। लोगों को वोट करना चाहिए। इससे क्षेत्र और देश के भविष्य का फैसला होता है।

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।