मोटर व्हीकल एक्ट 2019 के खिलाफ दिल्ली NCR में ट्रांसपोर्ट यूनियन की हड़ताल, कैब-ऑटो नहीं चलने से लोग परेशान

कई ट्रांसपोर्ट यूनियन ने आज दिल्ली-एनसीआर में हड़ताल (Trnasport Strike in Delhi NCR) का आह्वान किया है। ये हड़ताल नए मोटर व्हीकल एक्ट 2019 (New Vehicle Act 2019)  के तहत बढ़ाए गए जुर्माना और नए नियमों को खिलाफ हो रही है।

दिल्ली एनसीआर में ट्रांसपोर्ट यूनियन की हड़ता। (फोटोः ट्विटर)

दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को आज कहीं भी आने-जाने के लिए कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कई ट्रांसपोर्ट यूनियन ने आज दिल्ली-एनसीआर में हड़ताल (Transport Strike in Delhi-NCR) का आह्वान किया है। ये हड़ताल नए मोटर व्हीकल एक्ट 2019 (Motor Vehicle Act 2019)  के तहत बढ़ाए गए जुर्माना और नए नियमों को खिलाफ हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में बड़ी संख्या में ऑटोरिक्शा, टैक्सी, ओला और उबेर कैब सेवा का ऑफिस जाने के लिए इस्तेमाल करने वाले और कमर्शियल बस से स्कूल जाने वाले छात्रों को काफी परेशानी का साना करना पड़ा।

इस हड़ताल की वजह से कई लोग ऑफिस टाइम पर नहीं जा पाए। वहीं स्टूडेंट्स को स्कूल की छुट्टी करनी पड़ी। स्ट्राइक के चलते आज कई स्कूलों को बंद रखा गया है। स्कूलों में आज होने वाले बच्चों के एग्जाम को स्थगित कर दिया गया। जो स्कूल खुले थे उन्होंने बच्चों के पेरेंट्स से खुद का ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करने की सलाह दी थी। ट्रांसपोर्ट सर्विस ( Delhi-NCR Transport Strike ) सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक बंद रहेगा। यह हड़ताल एक दिन की है। इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले पर निगरानी रखी हुई है।

41 ट्रांसपोर्ट यूनियन किया हड़ताल का आह्वान

आपको बता दें कि ट्रांसपोर्ट से जुड़ी 41 यूनियनों ने हड़ताल का आह्वान किया है। दिल्ली-एनसीआर में ही नहीं बल्कि नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत देश के अलग-अलग राज्यों में भी विरोध हो रहा है। राज्य सरकारें भी इसे पूरी तरह से लागू करने से हिचक रही हैं। हड़ताल का आह्वान करने वाले संगठन यूएफटीए में ट्रक, बस, ऑटो, टेम्पो, मेक्सी कैब और टैक्सियों का दिल्ली/एनसीआर में प्रतिनिधित्व करने वाले 41 यूनियन और संघ शामिल हैं।

अगले 24 घंटे बेहाल मुंबई! मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी, मुंबई-ठाणे, कोंकण में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

यहां देखिए, हिंदी रश का लेटेस्ट वीडियो…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।