Union Budget 2020: इस बार बजट में किसानों के लिए बहार, गांव और किसान पर रहा फोकस, पढ़ें रिपोर्ट

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपना दूसरा आम बजट सदन में पेश किया है। इस बार के बजट में देश के किसानों और गांव पर अधिक फोकस किया गया है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Union Budget 2020: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Mnister Nirmala Sitharaman) ने आज अपना दूसरा आम बजट सदन में पेश किया है। इस बार के बजट में देश के किसानों और गांव पर अधिक फोकस किया गया है। वैसे तो बजट में प्रत्येक वर्ग के लिए बहुत से ऐलान किए गए हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा इस बजट में गांव, गरीब और किसान पर फोकस है।

Budget updates 2020: किसान और ग्रामीण भारत के लिए ये है ख़ास:

1. फसलों को लाने और ले जाने के लिएचलाई जाएगी ‘किसान रेल’।

2. पीएम किसान योजना के अंतर्गत किसानों को सहायता सुनिश्चित की गई है।

3. मनरेगा के माध्यम से खेती को बढ़ावा देने पर अधिक फोकस किया जाएगा। मछली पालन को 2 करोड़ टन तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है। युवाओं को मछली पालन से क्षेत्र से जोड़ने का लक्ष्य है।

4. वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य। फसल बीमा योजना में 6 करोड़ 11 लाख किसानों को जोड़ा गया है। तकनीक खेती पर जोर दिया जा रहा है।

5. मछली पालने को वालों मछली कृषक कहा जाएगा। 3077 सागर मित्र बनाए जाएंगे। जिससे तटवर्ती क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार मिलेगा।

6. पशुपालन, मछली पालन को बढ़ाने देने पर जोर रहेगा। इसके लिए राज्य सरकारों को सहायता की जाएगी। केंद्र और राज्य मिलकर इसे संभव बना सकते हैं।

7. किसान क्रेडिट के लिए 15 लाख करोड़ रुपये का लक्ष्य तय किया गया है।

8. साल 2025 तक दुग्‍ध उत्‍पादन दोगुना करने का लक्ष्‍य तय किया गया है।

9. किसानों के लिए कृषि उड़ान योजना की शुरुआत होगी।

10. एक प्रोडक्‍ट, एक जिले पर फोकस।

11. पानी की किल्लत देश में बड़ी समस्या है। देश में 100 जिले ऐसे हैं जहां पानी की किल्लत है। 100 सूखाग्रस्‍त जिलों पर खास फोकस होगा। किसानों के पंप सेट को सौर ऊर्जा से जोड़ा जा सकता है।

12. 27 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है।

13. बंजर जमीन पर सोलर एनर्जी का उत्‍पादन होगा।

14. पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत 20 लाख किसानों को सोलर पंंप उपलब्ध कराया जाएगा।

15. पंचायत स्‍तर पर नए वेयरहाउस बनाए जाएंगे। इसके साथ ही रसायनिक खादों के विकल्‍प तलाशे जाएंगे।

16. 100 सूखाग्रस्‍त जिलों पर खास फोकस होगा।

17. 27 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है।

18. दूध के प्रोडक्शन को दोगुना करने के लिए सरकार की ओर से योजना चलाई जाएगी।

19. मनरेगा के अंदर चारागाह को जोड़ दिया जाएगा।

20. ब्लू इकॉनोमी के जरिए मछली पालन को बढ़ावा दिया जाएगा।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.