Unlock 2.0: रेल और इंटरनेशनल सेवा रद्द! सरकार क्या लेगी स्कूल, मेट्रो और मॉल खुलने पर फैसला?

भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने बढ़ते कोरोना मामले के चलते 12 अगस्त तक सभी सामान्य रेल सेवाओं को बंद करने का फैसला लिया है। वहीं अभी मिली खबर के मुताबिक सरकार ने भारत से या भारत के लिए सभी इंटरनेशनल कमर्शियल फ्लाइट सेवा (International Flight Services) पर 15 जुलाई तक रोक लगाई है।

Unlock 2.0: कोरोना वायरस से पूरी दुनिया का बुरा हाल है। कोरोना के वजह से देश में 25 मार्च से लॉकडाउन किया गया है। हालांकि यह महामारी कब ख़तम होगा इसकी जानकारी किसी को भी नहीं है। हाल ही में खबर मिली हैं कि सरकार अनलॉक 2 के गाइडलाइन जल्द जारी करेंगी। हाल ही में भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने बढ़ते कोरोना मामले के चलते 12 अगस्त तक सभी सामान्य रेल सेवाओं को बंद करने का फैसला लिया है। वहीं अभी मिली खबर के मुताबिक सरकार ने भारत से या भारत के लिए सभी इंटरनेशनल कमर्शियल फ्लाइट सेवा (International Flight Services) पर 15 जुलाई तक रोक लगाई है।

देश में 25 मार्च से पहला लॉकडाउन (Lockdown) लोग किया गया था। वहीं लॉकडाउन अभी तक जारी किया जा रहा है। स्कूल, कॉलेज, मॉल, दफ्तर, यहां तक की रेल सेवा, मेट्रो सेवा बंद कर दिया गया है। लोगों को भीड़ नहीं करना है कर भीड़ जगह नहीं जाना है। सोशल डिस्टन्सिंग का ख्याल रखते हुए अत्यवश्यक चींजे ही खरीद सकते है। लॉकडाउन होने के वजह से लाखों मजदूर काम ना होने के कारण अपने घर लौट गए है।

अनलॉक 2 में क्या स्कूल और कॉलेज खुलेंगे?
सरकार अनलॉक 2 की गाइडलें जल्द जारी करेगी। अनलॉक 2 में भी स्कूल और कॉलेज खुलना मुश्किल लग रहा है। यहां तक कि CBSE हो या ICSE बोर्ड पेपर कैंसल हो चुके हैं। राज्य स्कूल खोलने का रिस्क अभी शायद ही लें।

मेट्रो सेवा
जैसा की रेल सेवा 15 जुलाई तक रद्द कर दी गई है। ऐसे में मेट्रो सेवा शुरू करने की कोई भी रौशनी दिखाई नहीं दे रही है। देश में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए आपको यात्रा करने का फैसला अभी और टालना पड़ सकता है।

रोजगार पर होगा जोर
जैसा की हमने अनलॉक 1 में देखा हैं कि सरकार ने 10 प्रतिशत मजदूरों के साथ दफ्तर शुरू करने की इजाजत दी थी। अब अनलॉक 2 में इसकी फीसदी बढ़ाई जा सकती है। सरकार इंडस्ट्री को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जाएगा। उनसे कहा जायेगा कि ज्यादातर लोकल लेबर को काम दें।

देश में कोरोना के मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के सर्वाधिक 17,296 नए मामले सामने आए हैं और 407 मौतें हुई हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 4,90,401 है जिसमें 1,89,463 सक्रिय मामले, 2,85,637 ठीक / डिस्चार्ज / माइग्रेट और 15,301 मौतें शामिल हैं।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: