52 साल के रिक्शेवाले ने FB प्रोफाइल बनाकर 3000 लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाया, मांगता था ऐसी अश्लील तस्वीरें

उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले जावेद ने लड़कियों से बात करने और उन्हें गर्लफ्रेंड बनाने के लिए टैक्नोलॉजी का सहारा लिया। फेसबुक (Facebook Fake Account) पर अपना एक फर्जी अकाउंट बनाकर उसने 3000 लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसाया।

अरोपी जावेद और शिकायत दर्ज करवाने वाली महिला। (फोटोः फेसबुक)

अब तक आपने सुना होगा कि गर्लफ्रेंड बनाने और लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए लोग चोरी करते है, डकैती करते हैं या फिर झूठ बोलते हैं, लेकिन एक शख्स इससे कई आगे निकल गया। इस शख्स ने लड़कियों से बात करने और उन्हें गर्लफ्रेंड बनाने के लिए टैक्नोलॉजी का सहारा लिया। दरअसल, उसने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर अपना एक फर्जी अकाउंट बनाया और अपना नाम आईपीएस नूरूल हसन लिखा। इसने फेसबुक पर इस फर्जी से अकाउंट से 3000 लड़कियों से दोस्ती की और सैंकड़ो लड़कियों अपने प्रेम जाल में फंसाया।

आपको जानकर हैरानी होगी, यह शख्स कोई 25-30 साल जवान लड़का नहीं, बल्कि 52 साल का एक अधेड़ शख्स है। इस शख्स का नाम जावेद है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Crime Rate) के बरेली में रिक्शा चलाता है। इसने फेसबुक (Facebook)  प्रोफाइल पर नूरूल हसन के नाम से अकाउंट बनाकर हजारों दोस्त बनाए,जिनमें ज्यादातर लड़कियां थी। उसने बरेली के अलावा मुंबई-दिल्ली जैसे बड़े शहरों की लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उनसे अश्लील बातें करता था। कई बार तो उनसे उनकी न्यूड तस्वीरें मंगवाई। कुछ लड़कियों ने ऐसी तस्वीरें जावेद को शेयर भी की।

जेल में बंद है जावेद

जावेद 10वीं फेल है, लेकिन लड़कियों से बात करने और किसी को उस पर शक ना हो, उसके लिए उसने अंग्रेजी भी सीखी। कुछ लड़कियों को उसकी सच्चाई पता चली, तो उन्होंने इसे वीडियो कॉल किया, लेकिन इस कभी कॉल पिक नहीं किया। शिकायत मिलने के बाद जब जावेद पुलिस की गिरफ्त में आया, तो पता चला कि वह इन दिनों 16 लड़कियों से चैटिंग कर रहा था और उनसे अश्लील बातें करता था और उनसे न्यूड तस्वीरें भी मंगवाई थी। जावेद की पत्नी को भी उसकी इस हरकत का पता था। वह जावेद से परेशान थी। जावेद की कोर्ट में पेशी हो चुकी है और इस वक्त वो जेल में है।

पैराग्लाइडिंग वीडियो से मशहूर विपिन साहू को आने लगे फिल्म डायरेक्टर के कॉल, मिल रहा है ये ऑफर

यहां देखिए, राखी सावंत के बारे में क्या कहा…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।