बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर हुई करारी हार, भाजपा नेता गोपाल शेट्टी ने 4 लाख से ज्यादा वोटों से हराया

महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ सीट पर बीजेपी के गोपाल शेट्टी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर को 464599 वोट से हरा दिया है। भाजपा नेता गोपाल शेट्टी को  705555 वोट मिले जबकि उर्मिला मातोंडकर को 240956  वोट मिले।

मुंबई नॉर्थ सीट से गोपाल शेट्टी और उर्मिला मातोंडकर आमने-सामने हैं। (फोटो- ट्विटर)

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019 Results) के नतीजों ने एनडीए के लिए एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट भी इस बार हॉट सीट रही। यहां से बीजेपी की ओर से गोपाल शेट्टी (Gopal Shetty BJP) और कांग्रेस की ओर से बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar Congress) को टिकट दिया गया था।

बीजेपी के गोपाल शेट्टी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर को 464599 वोट से हरा दिया है। भाजपा नेता गोपाल शेट्टी को  705555 वोट मिले  जबकि उर्मिला मातोंडकर को 240956  वोट मिले। उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar Election Result) लोकसभा चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई थीं। उनके कांग्रेस जॉइन करते ही माना जा रहा था कि वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें मुंबई नॉर्थ सीट (Mumbai North Lok Sabha Seat) से उम्मीदवार घोषित किया। टिकट मिलते ही उर्मिला धुआंधार प्रचार में जुट गई थीं। अब आपको बताते हैं अभिनेत्री के जीवन और फिल्मी सफर के बारे में…

उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar Films) का जन्म 4 फरवरी, 1974 को महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने मुंबई के रुपारेल कॉलेज से पढ़ाई की है। अभिनेत्री ने साल 1980 में बतौर बाल कलाकार मराठी फिल्म ‘जाकोल’ से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। शेखर कपूर की फिल्म ‘मासूम’ से लोगों को उर्मिला मातोंडकर के बारे में पता चला। बतौर लीड एक्टर उनकी पहली फिल्म ‘नरसिम्हा’ थी। उर्मिला के फिल्मी करियर को साल 1995 में आई फिल्म ‘रंगीला’ ने रफ्तार दी।

यह फिल्म सुपरहिट रही थी और इस फिल्म ने उस साल 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीते थे। अभिनेत्री ने मराठी, हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। साल 2016 में उन्होंने कश्मीरी परिवार से आने वाले कारोबारी मोहसिन अख्तर मीर से शादी की। मोहसिन उम्र में उनसे 9 साल छोटे हैं। उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar Photos) फिलहाल फिल्मी पर्दे से दूर चल रही हैं।

बॉलीवुड एक्टर रजा मुराद ने देश की नई सरकार से की यह मांग

एक्सपोज़ हुए बॉलीवुड सितारे, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।