Happy Valentine Day 2020: वैलेंटाइन डे क्यों मनाते है? जानें इतिहास और इसका महत्व

Valentine's Day History In Hindi: वैलेंटाइन डे 7 फरवरी से 14 फरवरी तक वैलेंटाइन डे वीक (Valentine's Day Week)के रूप में मनाया जा रहा है। फरवरी महीना प्यार करने वालों का महीना होता है। ऐसा नहीं है कि हम अपने पार्टनर को सिर्फ सिर्फ इसी  महीने प्यार कर सकते है या इज़हार कर सकते है।

Valentine Day 2020

Valentine’s Day History In Hindi: वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) 7 फरवरी से 14 फरवरी तक वैलेंटाइन डे वीक (Valentine’s Day Week)के रूप में मनाया जा रहा है। फरवरी महीना प्यार करने वालों का महीना होता है। ऐसा नहीं है कि हम अपने पार्टनर को सिर्फ सिर्फ इसी  महीने प्यार कर सकते है या इज़हार कर सकते है। लेकिन ये एक हफ्ता ऐसा माना जाता हैं कि जो प्रेमी या प्रेमिका अपने दिल की बात नहीं कह पाते वे रोज डे, चॉकलेट डे, प्रपोज़ डे मनाकर अपनी दिल की बात कह सकते है। कहा जाता है कि इस स मौके पर सामूहिक विवाह भी होते हैं और भावनात्मक तौर पर एक रिश्ते की शुरुआत होती है।

वैलेंटाइन डे वीक में आप वेलेंटाइन डे वीडियो (Valentine Day Video), वेलेंटाइन डे पिक्स (Valentine Day Pics) और वेलेंटाइन डे इमेजेस (Valentine Day Images), वेलेंटाइन डे गिफ्ट आईडियाज (Valentines Day Gift Ideas) आसानी से इंटरनेट पर प्राप्त हो जायेगी।

Valentine’s Week List 2020: 7 फरवरी से वेलेंटाइन वीक शुरु, जानिए किस दिन है कौन सा डे और इसका महत्व

क्या है वेलेंटाइन डे? (What is Valentine Day ?)

वेलेंटाइन डे को प्रेम दिवस के रूप में मनाया जाता है। क्या है वेलेंटाइन डे, कैसे हुई इसकी शुरुवात? आपको बता दें, 270 ईसवी की बात है। रोमन साम्राज्य में एक राजा था। उनका नाम था क्लाउडियस गोथिकस द्वितीय। कहा जाता है कि वो प्रेम संबंधों और शादी के सख्त खिलाफ था। उसका मानना था कि प्रेम या शादी से सैनिक लक्ष्य भूल जाते हैं। इसलिए उसने सैनिकों के विवाह करने पर रोक लगा दी। उसी राज्य में संत वेलेंटाइन भी थे। उन्होंने इस आदेश का विरोध किया तो क्लाउडियस ने उन्हें मौत के घाट उतरवा दिया। माना जाता है कि संत वेलेंटाइन ने जिस दिन बलिदान दिया उस दिन तारीख 14 फरवरी थी। इसके बाद से इसी दिन वेलेंटाइन डे मनाया जाने लगा।

Happy Chocolate Day 2020 Wishes: प्रोपोज़ डे के बाद, इस तरह मनाये चॉकलेट डे, कुछ मीठा हो जाए

Valentine day 2020

कुछ इतिहासकार मानना हैं कि वेलेंटाइन को जेल में बंद कर दिया गया था और उन्होंने वहां से जेलर की बेटी को एक खत लिखा। वो लड़की संत वेेलेंटाइन को बहुत मानती थी। इस खत के अंत में संत ने ‘फ्रॉम योर वेलेंटाइन’ लिखा था। एक ब्रिटिश वेबसाइट के मुताबिक, इस जेलर की बेटी की आंखों में रोशनी नहीं थी और संत वेलेंटाइन के चमत्कार और प्रार्थना से उसकी आंखों में रोशनी आ गई थी।

क्यों मनाया जाता है वेलेंटाइन डे? (Why do we celebrate Valentine Day?)

कई रिपोर्टों के अनुसार, वर्ष 496 में पहला वेलेंटाइन दिवस मनाया गया था। हाँ, आपने सही सुना! कइयों का मानना ​​है कि वेलेंटाइन डे की शुरुआत रोमन फेस्टिवल से हुई थी। 5 वीं शताब्दी के अंत तक, पोप गेलैसियस ने 14 फरवरी को सेंट वेलेंटाइन डे घोषित किया था, और तब से यह मनाया जा रहा है। रोमवासियों के पास लुपर्केलिया नामक एक त्योहार था और इसे फरवरी के मध्य में मनाया जाता था। इस मौके पर सामूहिक विवाह होते है।

Valentine Day 2020: अपने पार्टनर को भेजें ये Shayari और Message, बाग-बाग हो उठेगा उनका दिल
Happy Teddy Day 2020: जानिए क्यों गिफ्ट के तौर पर अपने पार्टनर को देतें है प्यारा सा टेडी बियर ?
Happy Promise Day 2020: अपने पार्टनर के साथ इन 5 वादों की कसमे खाकर बनाए अपने रिश्ते को अधिक मजबूत

देखे हिंदी रश का ताज़ा वीडियो: