हैप्पी रोज डे: पीले से दोस्ती, लाल से प्यार, गुलाब का हर रंग कहता है कुछ, इसलिए सेलिब्रेट होता है ये दिन

रोज डे पर आप अपने प्यार को सिर्फ रोज ही नहीं देते बल्कि उसके अंदर छिपी अपनी भावना तक डे डालते हैं। ऐसे में आपके लिए ये जानना बेहद ही जरूरी है कि कौन सा रोज आपकी किस फिलिंग को जाहिर करेगा।

वैलेंटाइन रोज डे

वैलेंटाइन डे के हफ्ते की शुरुआत हमेशा से ही रोज डे से होती है। आखिर हो भी क्यों न प्यार का असली इजहार तो फुलों से ही होता है। सात दिन तक चलना वाला ये प्यार से भरा हफ्ता 14 फरवरी वाले दिन खत्म हो जाता है। ऐसे में आप इस चीज को लेकर दुविधा में हैं कि अपनी गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड को कौन से रंग का रोज दे तो चलिए आपकी ये परेशानी हम खत्म कर देते हैं। रोज डे पर आप अपने प्यार को सिर्फ रोज ही नहीं देते बल्कि उसके अंदर छिपी अपनी भावना तक डे डालते हैं। अलग-अलग रंगों के गुलाब अलग-अलग चीजों को बयां करते हैं।

रेड रोज

यदि आप  वैलेंटाइन डे  हफ्ते के पहले दिन रेड रोज किसी अपने खास व्यक्ति को देते है, तो इससे ये साफ हो जाता है कि आप बेहद ही रोमांटिक किस्म के इंसान है। अपने प्यार को जताने के लिए इससे बेहतर रोज तो कोई हो ही नहीं सकता। आप किसी से सच्चा प्यार करते है और उसे इस बात का एहसास दिलाना चाहते हैं, तो जरूर उसे रेड रोज दें।

येलो रोज

येलो रोज दोस्ती का साइन होते हैं। आप यदि किसी से दोस्ती करने का विचार आज के दिन माना रहे है, तो उसे येलो रंग का रोज जरूर दे। ऐसा इसलिए क्योंकि ये दोस्ती की शुरुआत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इतना ही नहीं ये गेट वेल सून कहने के लिए भी बेहतर तरीका है।

व्हाइट रोज

क्या आपको पता है कि व्हाइट रोज किसी चीज को दर्शता है? यह बिना किसी शर्त के प्यार करने के एहसास को आपके अंदर जगाता है। साथ ही इसका इस्तेमाल आप किसी को सॉरी कहने के लिए भी कर सकते हैं। आप अपने दोस्त को ये रोज गिफ्ट कर सकते हैं।

पिंक रोज

पिंक रोज का इस्तेमाल किसी की तारीफ करने के लिए किया जाता है। वो शख्स कोई भी हो सकता है, जिसे आप पिंक कलर का रोज देना चाहते हो। चाहे बेस्ट फ्रेंड, मंगेतर या फिर ब्वॉयफ्रेंड।

लैवेंडर रोज

लैवेंडर का फुल बेहद ही खास होता है क्योंकि ये पहली नजर में प्यार का इजहार करने वाले के होता है। ऐसे में आप किसी से प्यार करते है लेकिन उसे कह नहीं पा रहे तो ये रोज देकर आप अपना काम कर सकते हैं।

यहां देखिए टीवी की दुनिया से जुड़ी खबरें…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।