Chandra Grahan 2019: चंद्र ग्रहण के चलते इस समय होगी वाराणसी में गंगा आरती, 27 साल में तीसरी बार बदला समय

16 जुलाई को चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2019) है। इस ग्रहण के चलते वाराणसी में गंगा आरती (Varanasi Ganga Aarti)का समय बदला गया है, जानिए कब की जाएगी गंगा आरती।

16 जुलाई को इस बार सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण (lunar eclipse 2019) लगाने वाला है। इस ग्रहण का असर गंगा आरती (Varanasi Ganga Aarti ) पर भी देखने को मिलेगा। इस बार वाराणसी की सबसे प्रसिद्ध गंगा आरती चंद्र ग्रहण के सूतक काल के चलते शाम की जगह दोपहर में होने वाली है। इस बार ग्रहण का सूतक शाम चार बजे से लग रहा है, ऐसे में गंगा आरती दोपहर तीन बजे ही कर ली जाएगी।

गंगा आरती (Varanasi Ganga Aarti  Time Changed)  कराने वाली संस्था गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा के मुताबिक इस बार चंद्र ग्रहण का सूतक शाम चार बजे से ही लगना शुरु हो जाएगा। ऐसे में आरती 3 तीन बजे से होगी। पौराणिक मान्यता की माने तो सूतक काल में सभी देवालयों के कपाट बंद हो जाते है और पूजा नहीं की जाती है। साथ ही लोग गंगा स्नान करने के लिए भी पहुंचते हैं।

क्या आपको पता है कि गंगा आरती के 27 साल के इतिहास में यह तीसरी बार हुआ है जब गंगा आरती का समय बदला गया हो। आज के दिन के अलावा। पिछले साल 27 जुलाई 2018 के दिन गंगा आरती 1 बजे हुई थी। वहीं, 7 अगस्त 2017 के दिन 12 बजे से गंगा आरती हुई थी। चंद्र ग्रहण 16-17 जुलाई 2019 यानी मंगलवार को रात 1 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और सुबह 4.30 तक आंशिक चंद्र ग्रहण रहेगा। वहीं, जिन देशों ये दिखाई देगा वो है – भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और आसपास के लिए एशियाई देश।

जानिए किस राशि पर रहेगा इसका पूरा प्रभाव

– मेष, वृष, मिथुन, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु और मकर राशि पर चंद्र ग्रहण का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में इन 8 राशियों को संभलकर रहना होगा।

– वहीं, कर्क, तुला, कुंभ और मीन राशि वालों पर इसका अशुभ असर नहीं पड़ेगा।

यहां देखिए सूर्य ग्रहण से जुड़ा हुआ वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।