ये किसान मोटर साइकिल पेड़ पर चलाकर तोड़ता है नारियल, देखिए हैरान करने वाला ये वायरल वीडियो

एक किसान नारियल (Coconut Farming In India) के पेड़ पर चढ़ रहा है। वह पेड़ पर चढ़ने के लिए कोई पारंपरिक तरीका नहीं अपना रहा है, बल्कि एक मोटरसाइकिल है, जिस पर आसानी से पेड़ पर ऊपर तक चढ़ जा रहा है।

नारियल के पेड़ पर चढ़ता हुआ किसान। (फोटोः वीडियो स्टिल)

जब भी हम नारियल की खेती (Coconut Farming In India) करने वाले किसानों की बारे में सोचते हैं, सबसे पहले हमारे दिमाग में यही आता है कि नारियल का पेड़ कितना बड़ा होता है और इस बड़े पेड़ पर चढ़कर नारियल तोड़ना किसानों के लिए कितना कठिन होता है। कई बार हमने देखा है कि किसान बिना सुरक्षा इंतेजामों के नारियल के पेड़ पर बेझिझक चढ़ जाता है। उसे अपने हाथ पैरों पर बहुत ही विश्वास होता है।

बिना किसी सुरक्षा इंतेजाम के नारियल पेड़ पर चढ़ना एक सांस रोक देने वाला घटनाक्रम होता है लेकिन नारियल किसान ऐसा बिना सोचें कई बार चढ़ते-उतरते रहते हैं। हालांकि देश के किसान अपने कठिन परिश्रम से अपना रास्ता बना ही लेते हैं। ट्विटर अकाउंट बड़े छोटे ने एक वीडियो शेयर किया है।

यहां देखिए वीडियो-

इस वीडियो में एक किसान नारियल के पेड़ पर चढ़ रहा है। वह पेड़ पर चढ़ने के लिए कोई पारंपरिक तरीका नहीं अपना रहा है, बल्कि एक मोटरसाइकिल है, जिस पर आसानी से पेड़ पर ऊपर तक चढ़ जा रहा है। किसान ने इस डिवाइस में एक्सीलेरेटर दबाता है और तुरंत काफी ऊंचाई तक पहुंच जाता है। कार की तरह इसमें रिवर्स गेयर भी जिसका प्रयोग नीचे उतरने के लिए किया जाता है। इस डिवाइस पर किसान का अच्छा नियंत्रण है।

छोटे-बड़े नाम के ट्विटर हैंडल के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इंटरनेट पर इस किसान के इनोवेशन की सराहना कर रहे हैं। इससे पहले किसान नारियल के पेड़ पर चढ़ने के लिए पारंपरिक तरीकों का इस्तेमाल करते हैं।

यहां पढ़िए लोगों के ट्वीट-

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ जेसीबी की खुदाई, लेकिन क्यों? जानिए इसकी वजह और देखिए ये वीडियो

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।