Viral Video: बॉलीवुड सिंगर को मात दे सकती है यूपी पुलिस के मित्रपाल सिंह की खूबसूरत आवाज, देखिए वीडियो

यूपी पुलिस (UP Police Video) के मित्रपाल सिंह (Mitrapal Singh) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो गाना गाते नजर आ रहे हैं। उनकी खूबसूरत आवाज आवाज पर आप भी फिदा हो जाएंगे।

यूपी पुलिस के मित्रपाल सिंह

पुलिस का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में सख्त और दबंग छवि आती है। लेकिन ये भी हमारी तरह ही होते हैं और इनमें से कई ऐसे होते हैं जो अपने इस प्रोफेशन के अलावा भी कई चीजों में माहिर होते हैं। उनके अंदर कई टैलेंट छुपा होता है। उनका ये टैलेंट हमारे सामने कई बार सोशल मीडिया के जरिए आता है जिसे देखकर आप भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाते हैं।

हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें यूपी पुलिस के मित्रपाल सिंह अपना सिंगिंग टैलेंट दिखाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वो 1990 में महेश भट्ट की आई फिल्म ‘आशिका’ का रोमांटिक सॉन्ग ‘तू मेरी जिंदगी है’ गाते नजर आ रहे हैं। इसमें वो अपनी यूनिफॉर्म में हैं और उनके आस-पास कई म्यूजिशियन खड़े दिख रहे हैं। मित्रपाल सिंह इस गाने को पूरे सुर और ताल के साथ गाते दिख रहे हैं। उनकी आवाज सुनकर आप भी उनके इस टैलेंट पर फिदा हो जाएंगे।

आप भी देखिए उनका ये छिपा टैलेंट…

मित्रपाल सिंह इससे पहले भी कई बॉलीवुड सॉन्ग को गाते नजर आ चुके हैं। इसमें से कुमार सानू का गाना ‘दिल का आलम’ भी गा चुके हैं। ये वीडियो भी लोगों को काफी पसंद आया था। उनकी आवाज को सुनकर आप बिल्कुल नहीं कह पाएंगे कि वो एक प्रोफेशनल सिंगर नहीं है। यकीनन इस वीडियो को देखने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि दुनिया में हर फील्ड में कई टैलेंट छिपे हैं। आपको मित्रपाल सिंह का ये टैलेंट और उनकी आवाज कैसी लगी, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

देखिए एक कुत्ते को चोट लगने पर कैसे अपने  इलाज के लिए वो खुद ही हॉस्पिटल जा पहुंचा…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।