15 August 2018: रंग दे बसंती से लेकर लक्ष्य तक, जंग पर बनी ये फिल्में देख जग जायेगी देशभक्ति

देश की आजादी में कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बलिदान दिया और उनके इसी बलिदान को याद करते हुए कई बॉलीवुड फिल्में बनाई गयी| उन्हीं फिल्मों में से एक है फिल्म द लेजेंड ऑफ भगत सिंह जोकि 7 जून 2002 में रिलीज़ हुई थी|

15 अगस्त के मौके पर देखिये ये बॉलीवुड फिल्में ( फोटो साभार- सोशल मीडिया)

भारत में स्वतंत्रता दिवस के दिन देशवासियों को देशप्रेम दिखाने का मौका मिलता है| इस दिन लोग आज़ादी को बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं| 15 अगस्त 1947 को भारत को अंग्रेजों के शासन से आजादी मिली थी जिसके बाद से आजतक 15 अगस्त को आजादी का जश्न मनाया जाता है| देश की आजादी में कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बलिदान दिया| और उनके इसी बलिदान को याद करते हुए कई बॉलीवुड फिल्में बनाई गयी| आइये जानते हैं कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में जिन्हें देखने के बाद हमें भारतीय होने पर गर्व होता है|

1. बॉर्डर

जंग पर बनी फिल्मों की बात हो तो जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित फिल्म बॉर्डर का नाम सबसे पहले आता है| इस फिल्म में भी 1971 के भारत-पाक युद्ध को दर्शाया गया है| इस फिल्म की कहानी एक सत्य घटना से प्रेरित है। इस फिल्म में 1971 के भारत-पाक युद्ध के समय लड़े गए लोंगेवाला का युद्ध को डिटेल में दिखाया गया है| इस फिल्म की कहानी 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान की लड़ाई से इंस्पायर्ड है जहाँ राजस्थान के लाँग्वला पोस्ट पर 120 भारतीय जवान सारी रात पाकिस्तान की टाँक रेजिमेंट का सामना करते हैं। इस लड़ाई में भारत की जीत होती है|

2. मिशन कश्मीर

‘मिशन कश्मीर’ नाम की फिल्म में उन लोगों की कहानी को दिखाया गया है जो भारत-पाक युद्ध की वजह से अपना परिवार खो देते है| इस फिल्म में दिखाया गया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर विवाद के कारण कैसे आम इंसान की ये जन्नत आतंकवाद का केंद्र बन जाती है| निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की ये फिल्म वर्ष 2000 में रिलीज हुई थी| इस फिल्म में संजय दत्त, ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा, सोनाली कुलकर्णी और जैकी श्रॉफ जैसे एक्टर्स शामिल थे|

3.एलओसी कारगिल

2003 में आई ‘एलओसी कारगिल’ नाम की ये फिल्म 1999 के भारत-पाक कारगिल युद्ध पर आधारित थी| इस फिल्म में कई बॉलीवुड स्टार ने भूमिका निभाई जिनमें संजय दत्त, अजय देवगन, सैफ़ अली ख़ान, सुनील शेट्टी, संजय कपूर, अभिषेक बच्चन, मोहनीश बहल, अक्षय खन्ना, नागार्जुन अक्कीनेनी, आशुतोष राना, रानी मुखर्जी, करन नाथ, मनोज बाजपेयी, करीना कपूर, रवीना टंडन, महिमा चौधरी, जैसे कलाकार शामिल थे|

4.लक्ष्य

फरहान खान द्वारा निर्देशित फिल्म लक्ष्य साल 2004 में रिलीज़ हुई थी| इस फिल्म में ह्रितिक रोशन, प्रीति जिंटा, अमिताभ बच्चन, ओम पुरी और बोमन ईरानी ने मुख्य किरदार निभाया था| हृतिक रोशन लेफ्टिनेंट करण शेरगिल की भूमिका में है, जो अपनी टीम का नेतृत्व कर आतंकवादियों पर जीत पाते हैं। यह 1999 के कारगिल युद्ध के संघर्ष की ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित एक फिक्शन है।

5. हिन्‍दुस्‍तान की कसम

हिन्‍दुस्‍तान की कसम साल 1999 में आई थी| अजय देवगन के पिता वीरू देवगन ने भारत-पाकिस्‍तान रिश्‍तों पर इस फिल्‍म का निर्माण किया था| इस फिल्‍म में अजय देवगन दोहरी भूमिका में थे उनके अलावा फिल्म में मनीषा कोइराला, अमिताभ बच्चन, सुष्मिता सेन, जैसे कलाकार शामिल थे|

6.मां तुझे सलाम

सनी देओल की ये फिल्म जब भी देखें मन में देशभक्ति की भावना जाग जाती है| फिल्म में दुश्मनों से देश को बचाने की पहल की जा रही होती है| ऐसे में कई जवान शहीद होते हैं| फिल्म में कुछ ऐसे सिंस हैं जिन्हें देखकर आपको रोना आ जाएगा|

7. द लीजेंड ऑफ भगत सिंह

द लेजेंड ऑफ भगत सिंह 7 जून 2002 में रिलीज़ हुई थी| यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह के जीवन पर आधारित है। अजय देवगन ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी|

8. मंगल पांडे

भारत के पहले क्रन्तिकारी कहे जाने वाले भगत सिंह के जीवन पर आधारित ये बॉलीवुड फिल्म उनके बलिदान की कहानी कहती है|

9.आनंद मठ

आनन्द मठ बांग्ला भाषा का एक उपन्यास है | इसपर बनी फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे इसका प्रभाव क्रान्तिकारियों पर प्रभाव पड़ा। भारत का राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् इसी उपन्यास से लिया गया है।

10. रंग दे बसंती

रंग दे बसंती एक हिन्दी फिल्म है। 26 जनवरी 2006 को यह फिल्म रिलीज़ हुई थी। आमिर खान, सिद्धार्थ नारायण, सोहा अली खान, कुणाल कपूर, माधवन, शरमन जोशी, अतुल कुलकर्णी और ब्रिटिश अभिनेत्री एलिस पैटन ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी| कहानी एक ब्रिटिश डॉक्युमेंट्री निर्माता की है जो अपने दादा की डायरी के आधार पर भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों पर एक फिल्म बनाने के लिए भारत आती है।

इन सभी में से आपकी फेवरेट फिल्म कौन सी है? नीचे कमेंट्स में बताइए|

यहां देखिए आमिर खान से जुड़ा हुआ वीडियो…

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।