साप्ताहिक राशिफल: 15 से 21 अप्रैल तक मेष, वृषभ राशि को उठना पड़ सकता है नकुसान, जानिए बाकी राशियों का हाल

मकर राशि के लोगों को पैसों से संबंधित नुकसान हो सकता है। आपके अच्छे काम होते होते रह जाएंगे, इसलिए आपको सावधानी से काम करना होगा। मीन राशि के लोग अपने आराम के स्तर पर ज्यादा ध्यान देंगे और इससे जुड़ी चीजों पर भी खर्च करेंगे।

15 से 21 अप्रैल का सप्ताहिक राशिफल

हम में से ज्यादातर लोग इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि हमारे आने वाले भविष्य में क्या होने वाला है। उनके जीवन में सफलता प्राप्त होगी या नहीं, आने वाला वक्त कैसा बीतेगा। ऐसे में आपके इस सवाल का जवाब हम आपके लिए लेकर आए हैं। हम आपको बताएंगे  15 से 21 अप्रैल तक का राशिफल। यानी आने वाले हफ्ते में आपके फेवरेट सितारों के साथ-साथ आपका वक्त भी कैसे बीतेगा हम आपको राशि अनुसार बताएंगे। तो चलिए जानते हैं आपके आने वाले वक्त के बारे में।

मेष राशि

सेलिब्रिटी- अजय देवगन, इमरान हाशमी, रानी मुखर्जी, लारा दत्ता

राशिफल-  मेष राशि वालों को उनके काम के लिए पहचाना मिलेगी साथ ही सम्मानित भी किया जाएगा। आपको बिजनेस और काम दोनों में लाभ मिलेगा। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई में परेशानी का सामना कर सकते हैं। आप अपने दुश्मनों पर हावी हो पाएंगे और वो आपको बिल्कुल भी नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। आपका सांसारिक जीवन अच्छे से चलने वाला है।

वृषभ राशि

सेलिब्रिटी– वरुण धवन, मनोज बाजपेयी, माधुरी दीक्षित, सनी लियोन

राशिफल- वृषभ राशि के लोग अपने मान-सम्मान में बढ़त को लेकर ध्यान देंगे। हालाँकि, आपके घरेलू माहौल में नेगेटिविट बढ़ सकती है, इसलिए लोगों से बेहद सावधानी से बात करें। आपको इन दिनों चल रही परेशानी से राहत मिल सकती है। स्टूडेंट्स को सफल होने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है।

मिथुन राशि

सेलिब्रिटी- करण जौहर, सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा

राशिफल- मिथुन राशि के लोगों को उनके काम के लिए तारीफ मिलेगी। आपके भाई-बहन आपका साथ दे सकते है, जिससे आपको फायदा होगा। आपके पारिवारिक जीवन में संघर्ष और आपके खर्चों में बढ़त होने की संभावना है। आप किसी मुद्दे पर अपनी संतानों के बारे में सोच सकते हैं। यात्र या किसी विदेश से जुड़ी चीज से आपको फायदा होगा।

कर्क राशि

सेलिब्रिटी- अर्जुन कपूर, सूरज पंचोली, नसीरुद्दीन शाह, प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ

राशिफल-  कर्क राशि के लोग इस हफ्ते की शुरुआत में थोड़ी परेशानी झेलेंगे। आप बेचैन भी रह सकते हैं । आपको काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। बेकार की बहसों और चर्चाओं से दूर रहें। ऐसा ना करने पर आपकी प्रतिष्ठा को नकुसान पहुँच सकता है। धन के मामले में यह एक अच्छा हफ्ता रहेगा। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

सिंह राशि

सेलिब्रिटी- जेनेलिया डिसूजा, कृति सेनन, सैफ अली खान, अरबाज खान

राशिफल- सिंह राशि के लोग अपने भाई-बहनों के साथ से आर्थिक लाभ पा सकते हैं। रोजमरा के आराम और लक्जरी के अनुभव में बढ़ोतरी होगी। संभव है कि इस हफ्त के मीड में तनाव बढ़ सकता है। किसी प्रकार का शुभ समाचार मिलने के बाद आप खूशी महसूस करेंगे। इस हफ्ते की गई यात्राएँ लाभदायक होंगी और आप धन कमाएँगे।

कन्या राशि

सेलिब्रिटी- करीना कपूर खान, नेहा धूपिया, अक्षय कुमार

राशिफल- कन्या राशि के लोगों को बहुत चलाक रहने की जरूरत है क्योंकि कुछ लोग आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको ऐसे लोगों और कामों से दूर रहना चाहिए। आपके सभी काम सही तरीके से होंगे। आपको अपने खर्च पर कंट्रोल रखना चाहिए, ऐसा ना करने पर आप थोड़े परेशान रह सकते हैं। ऐसे में इस हफ्ते थोड़ी सावधानी बरते।

तुला राशि

सेलिब्रिटी- अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, नरगिस फाखरी

राशिफल-  तुला राशि के लोग अपने काम को लेकर एक्टिव रहेंगे और काफी फायदा इससे आपको मिल सकता है। इस हफ्ते आपकी क्षमताओं में आपका आत्मविश्वास ज्यादा रहेगा। आप नए लोगों से मिलेंगे जोकि भविष्य में आपकी मदद करेंगे। किसी भी वाहन को बेहद ही सावधानी से चलाएं। आप अपने बिजनेस में एक महत्वपूर्ण लाभ कमा सकते हैं। आप इस हफ्ते अपने घर में कोई लग्जरी आइटम बढ़ा सकते हैं।

वृश्चिक राशि

सेलिब्रिटी- ऐश्वर्या राय, अथिया शेट्टी, शाहरुख खान, आदित्य रॉय कपूर

राशिफल-  वृश्चिक राशि के लोग की एक ऐसी इच्छा पूरी होगी जो कि आपके दिल के काफी करीब होगी। आपको शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आप अपने काम में बहुत बिजी रहेंगे। पैसों के मामले में ये हफ्ता आपके लिए अच्छा रहेगा और अचानक धन लाभ होने की संभावना है। हफ्ते का अंत आपके लिए कुछ मुश्किलें लेकर आ सकता है, क्योंकि आपके ख़र्चों में बढ़त होने की संभावना है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा।

धनु राशि

सेलिब्रिटी- जॉन अब्राहम, अर्जुन रामपाल, दिया मिर्जा, कोंकणा सेन शर्मा

राशिफल- धनु राशि के लोग अपने सभी कामों में सफल होंगे। यह भी हो सकता है कि आपकी एक इच्छा इस हफ्ते पूरी हो जाए। यह एक मजेदार और खुशी भरा
हफ्ता होगा। आपको कुछ नया काम करना पड़ सकता है। यात्रा की संभावनाएं रहेंगी। आपको सरकार से संबंधित कामों में परेशानी से जूझना पड़ सकता है लेकिन आप उन्हें पूरा करने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ होगा।

मकर राशि

सेलिब्रिटी– ऋतिक रोशन, सलमान खान, दीपिका पादुकोण, बिपाशा बसु

राशिफल- मकर राशि के लोगों को पैसों से संबंधित नुकसान हो सकता है। आपके अच्छे काम होते होते रह जाएंगे, इसलिए आपको सावधानी से काम करना होगा। कोई बेहद ही दिल दुखा देनी वाली खबर आपको मिल सकती है। बिजनेस में अंधविश्वास न करें, आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। हफ्ते के अंत में चीजें बेहतर होंगी और आप पैसा कमाएंगे।

कुंभ राशि

सेलिब्रिटी- अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, प्रीति जिंटा, श्रुति हासन

राशिफल- कुंभ राशि के लोग एक बेहतरीन हफ्ते की शुरुआत करेंगे। आपको इस हफ्ते पैसे भी मिल सकते हैं। आपको सभी मन चाही चीजें अचानक से मिल जाएंगी। आपके दैनिक जीवन में आराम के स्तर में बढ़ोतरी होगी। हफ्ते के बीच में आपको हेल्थ से जुड़ी थोड़ी परेशानी हो सकती है और आपका ख़र्च बढ़ सकता है। आप यात्रा के लिए जा सकते हैं। किसी भी काम या एक छोटे पहलू के बारे में लापरवाही न करें।

मीन राशि

सेलिब्रिटी- आमिर खान, टाइगर श्रॉफ, अनुपम खेर, अभय देओल

राशिफल-  मीन राशि के लोग अपने आराम के स्तर पर ज्यादा ध्यान देंगे और इससे जुड़ी चीजों पर भी खर्च करेंगे। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आपके दुश्मन आपकी वीरता को बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। आप अपने सभी कामों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। हफ्ते के अंत में आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना चाहिए। आप पैसों से संबंधित लाभ कमाएंगे।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।