साप्ताहिक राशिफल: 29 अप्रैल से 5 मई मिथुन-तुला राशि वालों की खुलेगी किस्मत, जानिए कैसे बीतेगा आपका आने वाला कल

 कुंभ राशि वालों को अपने भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। आपका शादीशुदा जीवन सही रहेगा।  मकर राशि के लोगों को परेशानियों से राहत मिलेगी। आपको धन कमाने के मामले में सफलता मिलेगी। आपकी संतान आपका समर्थन करेगी।

29 अप्रेल से 5 मई तक का साप्ताहिक राशिफल

आज के समय में  हम में से ज्यादातर लोगों के दिमाग में अक्सर एक ही सवाल उठता है कि आखिर हमारा आने वाला भविष्य कैसा होगा? आगे चलकर लाभ प्राप्त होगा या नहीं। बच्चें की आगे तरक्की होगी या नहीं। तो ऐसे ही आपके कई सवालों के जवाब हम आपके लिए लेकर आए हैं। हम आपको बताएंगे 29 अप्रैल से 5 मई तक का राशिफल वो भी कुछ अलग तरीके से। हम आपको आपके फेवरेट सितारों के साथ-साथ आपका भी राशिफल बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आपके आने वाले कल के बारे में।

मेष राशि

सेलिब्रिटी- अजय देवगन, इमरान हाशमी, रानी मुखर्जी, लारा दत्ता

राशिफल-  मेष राशि वालों के खर्च में बढ़ोतरी होगी। आपको शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। यात्राओं की संभावना रहेगी।  पैसों से संबंधित आपको मिलेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। नौकरी के मामले में ये हफ्ता अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि

सेलिब्रिटी– वरुण धवन, मनोज बाजपेयी, माधुरी दीक्षित, सनी लियोन

राशिफल-  वृषभ राशि के लोग सामाजिक रूप से सम्मानित होंगे। नौकरी के मामले में आपका हफ्ता अच्छा जाएगा। अचानक धन लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेग। वहीं, आप पुरानी बीमारी से राहत पा सकते हैं। किसी भी तरह का मनमुटाव आपका हो सकता है।

मिथुन राशि

सेलिब्रिटी- करण जौहर, सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा

राशिफल- मिथुन राशि के लोग पहले किए गए कामों के चलते लाभ प्राप्त करेंगे। काम से संबंधित यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी बोली पर कंट्रोल रखें। कोई भी वाहन थोड़ा ध्यान से चलाए।

कर्क राशि

सेलिब्रिटी- अर्जुन कपूर, सूरज पंचोली, नसीरुद्दीन शाह, प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ

राशिफल- कर्क राशि के लोग अपने सभी कामों में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा। बिजनेस के कामों में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

सिंह राशि

सेलिब्रिटी- जेनेलिया डिसूजा, कृति सेनन, सैफ अली खान, अरबाज खान

राशिफल- सिंह राशि के लोग इस सप्ताह बड़ी लाभ प्राप्त करेंगे। चीजें और स्थितियां कार्यस्थल पर अच्छी रहेंगी। बिजनेस में लाभ प्राप्त करेंगे। आप आपके भाइयों के चलते लाभ हो सकता है। आपके अपने कामों से प्रसिद्धि मिलेगी।

कन्या राशि

सेलिब्रिटी- करीना कपूर खान, नेहा धूपिया, अक्षय कुमार

राशिफल- कन्या राशि के लोग अपने सरकारी काम पूरे कर सकेंगे। आप किसी अपने से परेशान रह सकते हैं। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। कारोबारी लोग को अच्छा लाभ मिलेगा। विदेश यात्रा की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

तुला राशि

सेलिब्रिटी- अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, नरगिस फाखरी

राशिफल-  तुला राशि के लोगों के बेकर के खर्चे बढ़ेंगे। अपने जीवन साथी द्वारा किए गए कामों के चलते सम्मान मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपके वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मतभेद होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि

सेलिब्रिटी- ऐश्वर्या राय, अथिया शेट्टी, शाहरुख खान, आदित्य रॉय कपूर

राशिफल- वृश्चिक राशि के लोगों को सरकारी नौकरी में महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा। आपकी पैसों से संबंधित चीजे अच्छी रहेगी। छोटी-मोटी बीमारियाँ होगी। आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। आपका शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ होगा।

धनु राशि

सेलिब्रिटी- जॉन अब्राहम, अर्जुन रामपाल, दिया मिर्जा, कोंकणा सेन शर्मा

राशिफल-  धनु राशि के लोग शूरवीर और पराक्रमी रहेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आप खुद को मिले चांस को पूरी तरह से खराब कर देंगे तो इस नुकसान आपको ही होगा। कामकाज और आर्थिक स्थिति पर भी हालात सामान्य रहेंगे।

मकर राशि

सेलिब्रिटी– ऋतिक रोशन, सलमान खान, दीपिका पादुकोण, बिपाशा बसु

राशिफल- मकर राशि के लोगों को परेशानियों से राहत मिलेगी। आपको धन कमाने के मामले में सफलता मिलेगी। आपकी संतान आपका समर्थन करेगी। शादीशुदा जिंदगी ठीक रहेगी। आप अपने कानूनी मुद्दों को हल कर सकेंगे। यात्राओं के लिए संभावनाएं रहेंगी।

कुंभ राशि

सेलिब्रिटी- अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, प्रीति जिंटा, श्रुति हासन

राशिफल- कुंभ राशि वालों को अपने भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। आपका शादीशुदा जीवन सही रहेगा। आप लक्जरी चीजों पर खर्च कर सकते हैं। आग से जुड़ी परेशानी सावधानी से हल करें। आपका मौसम के कारण स्वास्थ्य खराब रह सकता है।

मीन राशि

सेलिब्रिटी- आमिर खान, टाइगर श्रॉफ, अनुपम खेर, अभय देओल

राशिफल-

मीन राशि के लोगों की शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। आपको आपके संतान से सहयोग मिलेगा। आप धार्मिक कार्यों पर खर्च करेंगे। व्यवसायी लोग लाभ कमाएंगे। आप पेट से संबंधित रोग से पीड़ित हो सकते हैं।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।