साप्ताहिक राशिफल: 6 से 12 मई कर्क-तुला राशि वालों को मिलेगा धन लाभ, जानिए कैसे बीतेगा आपका आने वाला कल

धनु राशि के लोग अपने काम से संबंधित कई योजनाएँ बनाएंगे जिसमें वो सफल होंगे। तो वहीं, तुला राशि को धन लाभ होगा। ऐसे में आप भी जानिए आपका आने वाला कल कैसा बीतने वाला है।

6 से 12 मई 2019 तक का साप्ताहिक राशिफल ( फोटो साभार- हिंदी रश)

बदलते वक्त के साथ आपकी राशि पर कभी सकारात्मक तो कभी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।  ऐसे में ये चीज आपके रोजाना के काम को भी  प्रभावित करती हैं।  तो इसके लिए जरूर है कि आप आने वाले कल के बारे में जाने। यानी राशि के मुताबिक आप ये जाने कि आपका आने वाला भविष्य कैसा होने वाला है। ऐसे में हम आपको बताएंगे  6 से लेकर 12 मई 2019 तक का राशिफल वो भी अलग अंदाज में। यानी  हम आपको आपके फेवरेट सितारों के साथ-साथ आपका भी राशिफल बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आपके आने वाले कल के बारे में।

मेष राशि

सेलिब्रिटी- अजय देवगन, इमरान हाशमी, रानी मुखर्जी, लारा दत्ता

राशिफल- मेष राशि के लोग सप्ताह की शुरुआत भ्रम में बिताएंगे। आप बिजनेस और काम बढ़ाने के बारे में सोचेंगे। नौकरी करने वालों को कंधे झटकने पड़ सकते हैं। आप अपनी सेहत का ख्याल रखें। यात्रा करने की संभावना रहेगी। किसी भी प्रकार का कर्ज न लें।

वृषभ राशि

सेलिब्रिटी– वरुण धवन, मनोज बाजपेयी, माधुरी दीक्षित, सनी लियोन

राशिफल- वृषभ राशि के लोग को पूरानी परेशानी से राहत मिलेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपका जीवन साथी आपको बिना शर्त समर्थन करेगा। अनावश्यक खर्च की वजह से आपको परेशानी महसूस हो सकती है।

मिथुन राशि

सेलिब्रिटी- करण जौहर, सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा

राशिफल- मिथुन राशि के लोग अपने रिश्तेदारों द्वारा बनाई गई समस्याओं से निपटेंगे। आपकी कठोर बोली आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। आपके विवाहित जीवन में तनाव की संभावनाएँ हैं। काम से संबंधित यात्रा आपको फायदा पहुंचा सकती है।

कर्क राशि

सेलिब्रिटी- अर्जुन कपूर, सूरज पंचोली, नसीरुद्दीन शाह, प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ

राशिफल- कर्क राशि के लोगों को सप्ताह की शुरुआत में धन लाभ होगा। अवांछित यात्रा सहित अनावश्यक भाग-दौड़ हो सकती है।  अपनी जीवनशैली पर अधिक ध्यान दें। छात्रों के लिए ये समय अच्छा है। छोटी-मोटी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं।

सिंह राशि

सेलिब्रिटी- जेनेलिया डिसूजा, कृति सेनन, सैफ अली खान, अरबाज खान

राशिफल-  सिंह राशि के लोग अपने काम और करियर को लेकर डिमांड रखेंगे। छात्रों को ज्यादा प्रयास करने होंगे। आप अपनी आय बढ़ाने के लिए पर्याप्त प्रयास करेंगे। आप हफ्ते के मध्य में परेशानी झेल सकते हैंं। आपको किसी महिला के खाते से लाभ प्राप्त होगा।

कन्या राशि

सेलिब्रिटी- करीना कपूर खान, नेहा धूपिया, अक्षय कुमार

राशिफल- कन्या राशि के लोग बहुत आत्मविश्वास और वीरता महसूस करेंगे। नौकरी वालों के लिए ये हफ्ता अच्छा रहेगा। अपने सीनियर के साथ अच्छा व्यवहार रखें क्योंकि यह आपके लिए फायदेमंद होगा। घर में शुभ कार्य होने की संभावना हो सकती है।

तुला राशि

सेलिब्रिटी- अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, नरगिस फाखरी

राशिफल- तुला राशि के लोग अपने सभी काम उत्साह के साथ करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पैसों के मामले में ये हफ्ता अच्छा रहेगा। सुस्ती आप पर हावी हो सकती है। लेकिन आपको किसी भी चीज को कल के लिए टाले नहीं।

वृश्चिक राशि

सेलिब्रिटी- ऐश्वर्या राय, अथिया शेट्टी, शाहरुख खान, आदित्य रॉय कपूर

राशिफल- वृश्चिक राशि के लोग आर्थिक रूप से खुश रहेंगे हैं आपकी वीरता आपको चमकाएगी। भाईयों से आपको फायदा होगा। किसी भी वाहन को सावधानी से चलाएं। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

धनु राशि

सेलिब्रिटी- जॉन अब्राहम, अर्जुन रामपाल, दिया मिर्जा, कोंकणा सेन शर्मा

राशिफल-  धनु राशि के लोग अपने काम  से संबंधित कई योजनाएँ बनाएंगे जिसमें वो सफल होंगे। आप अपने सहयोगी के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें वरना परेशानी हो सकती है। आपकी शादी में परेशानी होने की संभावनाएं होंगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर राशि

सेलिब्रिटी– ऋतिक रोशन, सलमान खान, दीपिका पादुकोण, बिपाशा बसु

राशिफल- मकर राशि के लोग अपने बिजनेस को लेकर परेशान रहेंगे। एक कानूनी मामला आपको अतिरिक्त तनाव दे सकता है। किसी भी फैसले को लेने से पहले ध्यान से विचार करें। हेल्थ से संबंधित परेशानी होगी, खासकर तो पीठ से जुड़ी। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि

सेलिब्रिटी- अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, प्रीति जिंटा, श्रुति हासन

राशिफल- कुंभ राशि वालों को चल रही परियोजना में सफलता मिलेगी। नौकरी की तलाश वालों को सफलता होगी। अपनी माँ की सेहत पर ध्यान दें। धन कमाने के लिए आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है।

मीन राशि

सेलिब्रिटी- आमिर खान, टाइगर श्रॉफ, अनुपम खेर, अभय देओल

राशिफल- मीन राशि के लोग करियर के मामले में इस हफ्ते सफल होंगे। वे एक महत्वपूर्ण प्रगति करेंगे। आपका आत्मविश्वास अधिक से अधिक रहेगा। वहीं, कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको अचानक से पैसों के मामले में लाभ प्राप्त हो सकता है।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।