साप्ताहिक राशिफल: 8 से 14 अप्रैल तक मीन-मेष राशिवालों को होगा धन लाभ, इन राशि के जातकों झेलनी पड़ेगी परेशानी

कुंभ राशि के लोग यात्रा के लिए जा सकते हैं। आप अपनी बाकी समस्याओं पर काम कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता हासिल होगी। मकर राशि के लोग अनावश्यक भागदौड़ और बेमतलब तनाव के चलते परेशान रह सकते हैं।

8 से 14 अप्रैल का सप्ताहिक राशिफल

हम में से ज्यादातर लोग इस बात को लेकर चिंता में रहते है कि हमारा आने वाला समय कैसा होने वाला है। पैसों से संंबंधित हमें कोई लाभ प्राप्त होगा या नहीं। बच्चों की पढ़ाई कैसी चलेगी। आपके इन सब सवालों का जवाब हम आपको देने वाले हैं। दरअसल हम आपके लिए लेकर आए हैं इस हफ्ते का राशिफल। यानी आने वाले हफ्ते में आपके फेवरेट सितारों के साथ-साथ आपका वक्त कैसे बीतेगा हम आपको राशि अनुसार बताएंगे। तो जानिए क्या कहती है आपकी राशि? और कैसा होगा आपका आने वाला समय?

मेष राशि

सेलिब्रिटी- अजय देवगन, इमरान हाशमी, रानी मुखर्जी, लारा दत्ता

राशिफल- मेष राशि वाले लोग अपनों के प्रति प्यार और लगाव महसूस करेंगे। आपकी फाइनेंशियल कंडीशन भी अच्छी रहेगी। जॉब करने वाले लोग इस हफ्ते कुछ उतार-चढ़ाव देख सकते हैं। इस हफ्ते के बीच में आप कुछ बेचेनी महसूस कर सकते हैं। इसके अलावा आप एक बुरे अनुभव से भी गुजर सकते हैं। आपको आपकी मेहनत का फल इस हफ्ते जरूर मिलेगा।

वृषभ राशि

सेलिब्रिटी– वरुण धवन, मनोज बाजपेयी, माधुरी दीक्षित, सनी लियोन

राशिफल- वृषभ राशि के लोगों की सेहत इस हफ्ते अच्छी रहेगी। इस हफ्ते के बीच में आपको किसी बात की टेंशन हो सकती है, क्योंकि आपका लक आपका साथ इस बार नहीं देने वाला है। इस हफ्ते आपको अपनी बोली पर कंट्रोल रखना होगा। ऐसा न करने पर आपको परेशानी हो सकती है। वर्कप्लेस पर आपकी चीजें समान्य रहेगी, जिससे आपको कुछ राहत मिलेगी।

मिथुन राशि

सेलिब्रिटी- करण जौहर, सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा

राशिफल-  इस हफ्ते की शुरआत में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी शादीशुदा जिंदगी में भी कुछ परेशानी आ सकती है। वहीं, स्टूडेंट्स के लिए ये हफ्ता अच्छा रहने वाला है। आपको इस हफ्ते अपने भाई की तरफ से कुछ सपोर्ट जरूर मिलेगा। लव के मामले में आपका ये हफ्ता अच्छा रहेगा। आपको मुंह से संबंधित कुछ परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

कर्क राशि

सेलिब्रिटी- अर्जुन कपूर, सूरज पंचोली, नसीरुद्दीन शाह, प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ

राशिफल-  इस हफ्ते की शुरुआत में आपको कुछ पैसों से संबंधित फायदा हो सकता है। वर्कप्लेस पर आपकी कंडीशन अच्छी रहने वाली है। परिवार के लोग आपका साथ देंगे। आपकी शादीशुदा जिंदगी में कुछ परेशानियां आपको झेलनी पड़ सकती है। किसी भी तरह की फालतू परेशानी से दूर रहें। इस हफ्ते के अंत में आपको कुछ शांति जरूर मिल सकती है।

सिंह राशि

सेलिब्रिटी- जेनेलिया डिसूजा, कृति सेनन, सैफ अली खान, अरबाज खान

राशिफल- यदि आप जॉब की तलाश में है तो आपको अच्छे जॉब्स के ऑफर आ सकते हैं। इस हफ्ते आपको पैसों से संबंधित लाभ हो सकता है। धार्मिक गतिविधि में आप अपना कुछ समय बता सकते हैं। आपकी सेहत इस हफ्ते अच्छी रहेगी। स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत होगी। कुछ लोग आपके काम में परेशानियां पैदा कर सकते हैं।

कन्या राशि

सेलिब्रिटी- करीना कपूर खान, नेहा धूपिया, अक्षय कुमार

राशिफल- इस हफ्ते आपको किसी काम में सफलता पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। पैसों से संबंधित मामले में ये हफ्ता आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस हफ्ते के बीच में आपको कुछ परेशानी झेलनी पड़ सकती है। हायर एजुकेशन के मामले में आपको कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी शादीशुदा जिंदगी सामान्य तौर पर चलेगी।


.तुला राशि

सेलिब्रिटी- अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, नरगिस फाखरी

राशिफल- तुला राशि के लोगों को अपमानित होने का डर लग रह सकता है। आपके दुश्मन आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन वे कुछ हासिल नहीं कर पाएंगे। यदि आप शांत मन से काम करते हैं तो आपके सारे काम पूरे हो जाएंगे। नौकरी करने वालों को अपने सीनियर्स की वजह से कुछ फायदा होगा। किसी भी चर्चा में शामिल न हों।

वृश्चिक राशि

सेलिब्रिटी- ऐश्वर्या राय, अथिया शेट्टी, शाहरुख खान, आदित्य रॉय कपूर

राशिफल- वृश्चिक राशि वाले लोग को बुरी सलाह के चलते नुकसान झेलना पड़ सकता है। आपका लिया हुआ फैसला आपके प्रोफेशनल क्षेत्र में अच्छा साबित होगा।। आप धार्मिक चीजों के साथ-साथ आराम करने और कुछ चीजें खरीदने पर भी खर्च हो सकता है। आप सिरदर्द और दांत के दर्द से परेशान हो सकते हैं। पैसों से संंबंधित लाभ होने की संभावना है।

धनु राशि

सेलिब्रिटी- जॉन अब्राहम, अर्जुन रामपाल, दिया मिर्जा, कोंकणा सेन शर्मा

राशिफल- धनु राशि के लोग अपने आराम के लेवल को बढ़ाते हुए नजर आएंगे। आप इस हफ्ते परेशान भी रह सकते हैं क्योंकि चीजें आपकी प्लानिंग के मुताबिक नहीं चलेगी। आप अपोजिट सेक्स के प्रति ज्यादा अधिक आकर्षित महसूस करेंगे। आप परिवार के किसी सदस्य के साथ लड़ाई भी कर सकते हैं। आपकी शादीशुदा जिंदगी में परेशानी आने की संभावना है। आपको धन लाभ इस हफ्ते होने वाला है।

मकर राशि

सेलिब्रिटीऋतिक रोशन, सलमान खान, दीपिका पादुकोण, बिपाशा बसु

राशिफल- मकर राशि के लोग अनावश्यक भागदौड़ और बेमतलब तनाव के चलते परेशान रह सकते हैं। आपको पैसों से संबंधित लाभ जरूर होगा जिसके लिए आप मेहनत करते रहें। इस हफ्ते आपकी सेहत अच्छी नहीं रहेगी। यदि आप किसी औरकी सलाह को मानते हुए अपना काम करेंगे तो आपको नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।

कुंभ राशि

सेलिब्रिटी- अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, प्रीति जिंटा, श्रुति हासन

राशिफल- कुंभ राशि के लोग यात्रा के लिए जा सकते हैं। आप अपनी बाकी समस्याओं पर काम कर सकते हैं। संभावना है कि आपको अपने बच्चों से संबंधित कुछ परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। एक्स्ट्रा काम में लगाने के बाद ही स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। आपको अपनी माँ का साथ और स्नेह मिलेगा। साथ ही आप घरेलू चीजों पर भी खर्च कर सकते हैं। आपके आराम के स्तर में बढ़त होगी।

मीन राशि

सेलिब्रिटी- आमिर खान, टाइगर श्रॉफ, अनुपम खेर, अभय देओल

राशिफल- मीन राशि के लोग अपने बारे में बहुत कॉन्फिडेंस होंगे। आपको कानूनी लड़ाई में सफलता हासिल होगी। छोटी यात्रा पर आपके जाने की संभावना है। नौकरी में उतार-चढ़ाव देख सकते हैं। आप अपने जीवन साथी या प्रेमी के साथ यात्रा पर जाने की प्लानिंग बना सकते हैं। अनावश्यक तनाव और तर्कों से दूर रहें। ऐसा करने से आपको ही फायदा होगा।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।