साप्ताहिक राशिफल: 25 से 31 मार्च तक मेष-सिंह राशि वालों को होगा फायदा, इन राशि के जातकों को रहना होगा सावधान

वृषभ राशि वाले लोगों को सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आप अपनी बोली पर थोड़ा ध्यान दे वरना परिवार के साथ आपका झगड़ा हो सकता है। मीन राशि वाले लोगों को जॉब के मामले में ट्रेवल करना पड़ सकता है।

साप्ताहिक राशिफल मार्च 25 से 31 तक ( फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

हर इंसान की जिंदगी में दुख और सुख बराबर का हिस्सा माने जाते हैं। हर कोई चाहता है कि उसकी लाइफ का हर पार्ट अच्छे से बीते। इसी की चिंता में वो परेशान रहता है।तो यदि आप आने वाली परेशानियों से बचना चाहते हैं तो पहले से ही जान लिजिए अपना भविष्य। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आएं हैं 25 से 31 मार्च तक का साप्ताहिक राशिफल। जिसमें हर राशि का हाल बताया गया है। तो जानिए आपकी राशि का भविष्य आने वाले समय में कैसा होने वाला है?

मेष : मेष राशि वाले लोगों के लिए आने वाला हफ्ता इनकम में बढ़ोतरी ला सकता है। वहीं, बिजनेस करने वाले लोग किसी और मतलब या फिर रास्ते से पैसे कमा सकते हैं। आपकी हिम्मत और ताकत आपको आगे बढ़ाने का काम करेगी। आपकी इनकम के साथ-साथ आपकी लागत में भी बढ़त होगी। हफ्ते के बीच में आपको कुछ परेशानी झेलनी पड़ सकती है, लेकिन चीजों में सुधार आएगा। राजनीतिक तौर पर आपको सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के हिसाब से ये हफ्ता उनके लिए अच्छा होने वाला है।

वृषभ: वृषभ राशि वाले लोगों को सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आप अपनी बोली पर थोड़ा ध्यान दे वरना परिवार के साथ आपका झगड़ा हो सकता है। जो लोग जॉब कर रहे हैं उनके लिए आने वाला हफ्ता अच्छा होने वाला है। आप अपने बच्चों के लिए उन्नत महसूस करेंगे। पैसा कमाने में की गई मेहनत के अंदर आप सफल होंगे।

मिथुन: मिथुन राशि वालों को खराब सेहत के चलते काफी बुरा वक्त देखने को मिल सकता है। कुछ मामले को लेकर आपके दिमाग में टेंशन रहेगी। आपकी शादीशुदा जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आएंगे। बिजनेस में लगे हुए लोग अपने बिजनेस पार्टनर की वजह से कुछ परेशानी फेस कर सकते हैं। इस सप्ताह आपका बेलेंस कम हो सकता है और इसी के चलते थोड़ा सोचविचार करने के बाद खर्च करें।

कर्क: कर्क राशि वाले लोग कई परेशानियों को इस आने वाले हफ्ते में झेल सकते हैं। आपके खर्चे आपकी इनकम से ज्यादा होंगे। आपके लाइफ पार्टनर के साथ आपके कुछ मनमुटाव हो सकते हैं। आपकी सहेत आपको परेशान कर सकती है। इस हफ्ते आप थोड़ा शांत स्वभाव रखें। आने वाला हफ्ता स्टूडेंट्स के लिए अच्छा रहेगा।

सिंह: सिंह राशि वाले लोग अपना काम और बिजनेस दोनों ही आने वाले हफ्ते में बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही पैसे कमाने के कई और रास्ते भी निकलेंगे। वहीं, प्रॉपर्टी के मामले में भी आपको फायदा होने वाला है। आप नया घर खरीदने की सोचेंगे। आपकी शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली रहेगी।

कन्या: कन्या राशि जीन लोगों की है उन्हें बिजनेस में अयोग्य लाभ प्राप्त होगा। वहीं, आपकी काबलियत और हिम्मत बढ़ने में कुछ वक्त का समय लग सकता है। आप अपने भाई-बहनों की मदद से फायदा पा सकते हैं। आपके माता पिता को कुछ परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। वहीं, स्टूडेंस्ट के लिए ये हफ्ता साधारण रहने वाला है। आने वाले हफ्ते में अपनी सेहत का ख्याल रखें।

तुला: तुला राशि वाले लोग अपना बैंक बेलेंस बढ़ा हुआ पाएंगे। आपको वर्क प्रेशर की वजह से टेंशन हो सकती है, जिससे आपको निकलना जरुरी है। वहीं, आप पैसे कमाने के मामले में इस हफ्ते अच्छे रह सकते हैं। स्टूडेंट्स को भी आने वाले हफ्ते में कई उपलब्धियां प्राप्त होगी। आने वाले हफ्ते आप कहीं घूमने जा सकते हैं।

वृश्चिक: इस राशि के लोग के साथ उनका लक पूरे हफ्ते उनके साथ रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में आप कुछ और नए लोगों से मुलाकात करोगे। आपकी परफॉर्मेंस आपके काम में अच्छी होगी। खुद आपके सीनियर आपकी तारीफ करेंगे। कहीं से कुछ अचानक पैसों का फायदा हो सकता है, जिसे आप ध्यान से खर्च करें।

धनु: धुन राशि वाले लोग यदि अपना काम पुरी लगन के साथ करेंगे तो इसका फायदा भी उन्हें होगा। आने वाले हफ्ते में आपको कुछ परेशानियां झेलनी पड़ सकती है, लेकिन आप बिल्कुल भी घबराना नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि वक्त के हिसाब से सब चीज आपके फेवर में होगी। आपको सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

मकर: मकर राशि वाले लोग इस तरह से अपना आने वाला हफ्ता बिताने वाले हैं, जिससे उन्हें ही फायदा होगा। आपको रुकी हुई अपनी सारी पेमेंट और ड्यू मिल जाएंगे। इसके बावजूद आपके खर्चे बढ़ेंगे। आपके लाइफ पार्टनर की सेहत आपको परेशान कर सकती है, जिसको लेकर आपको खर्चा करना पड़ सकता है। हफ्ते के बीच में आप भी अपनी सेहत का ख्याल रखें। कानूनी मामले में आपको नुकसान हो सकता है। अपने बच्चों के साथ आप अच्छा वक्त बिताएंगे।

कुंभ: कुंभ राशि वाले लोगों के लिए आने वाला हफ्ता जॉब से जुड़ी खुशियां लेकर आने वाला है। आपको आपके साथ काम करने वाले साथियों का पूरा सर्पोट मिलेगा। आप अपने बच्चों को लेकर चिंता में रह सकते हैं। आपका लक आपका साथ होने वाली की वजह से आपका सारा काम अच्छा रहेगा।

मीन: मीन राशि वाले लोगों को जॉब के मामले में ट्रेवल करना पड़ सकता है। साथ ही यदि आप नई जॉब के लिए अप्लाई करते हैं तो आपको फायदा हो सकता है। इसके अलावा आपको पैसे कमाने के लिए कई और चांस भी मिलेंगे। आपको किसी चीजों के लेकर परेशानी रहेगी, लेकिन आप शांत रहेंगे क्योंकि समय के अनुसार चीजें हाल होती जाएगी। इस दौरान आप अपने माताा-पिता का ख्याल रखें।

यहां देखिए टीवी की दुनिया से जुड़ी हुई खबरें…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।