साप्ताहिक राशिफल: अपने फेवरेट बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ जानिए 1-7 अप्रैल तक कैसे बीतेंगे आपके ये 7 दिन

मीन राशि के लोग अपने क्लीग्स द्वारा मनचाह साथ न मिलने के चलते अपना संतुलन और संयम खो सकते हैं।आपके भाइयों का सहयोग आपकी बातों को आगे ले जाएगा। वहीं, कुंभ राशि के लोगों को प्रसिद्धि और लोकप्रियता हासिल होगी।

1 से 7 अप्रैल तक का साप्ताहिक राशिफल (फोटो क्रिएटिव - तृप्ति शर्मा)

हम सब की लाइफ में कभी न कभी कोई न कोई उतार-चढ़ाव तो आते ही रहते हैं। ऐसे में लाइफ में हार मानने की बजाए आपको उसका सामना करना चाहिए। वहीं, यदि आपको ये पता चल जाए कि आपका आने वाला भविष्य कैसा होगा तो आप आगे की चीजें बेहद ही सावधानी और समझदारी के साथ करेंगे। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आएं हैं आने वाली भविष्य की जानकारी। यानी 1 अप्रैल से लेकर 7 अप्रैल तक का आपका साप्ताहिक राशिफल। जिसमें हर राशि का हाल बताया गया है। तो जानिए आपकी राशि का भविष्य आने वाले समय में कैसा होने वाला है?

मेष राशि

सेलिब्रिटी – अजय देवगन, इमरान हाशमी, रानी मुखर्जी, लारा दत्ता

राशिफल-  मेष राशि वाले लोग अपने दोस्तों और भाइयों के साथ समय बिताएंगे। साथ ही उनको यात्रा करने का मौका भी मिलेगा और बड़े पैमाने पर पैसा खर्च हो सकता है । हेल्थ के मामले में यह हफ्ता आपके लिए अच्छा रहेगा। वहीं बिजनेस करने वाले लोग इस हफ्ते का इस्तेमाल अच्छे से करें। ऐसा इसलिए क्योंकि आपको इससे फायदा मिल सकता है।

वृषभ राशि

सेलिब्रिटी – वरुण धवन, मनोज बाजपेयी, माधुरी दीक्षित, सनी लियोन

राशिफल- वृषभ राशि के लोगों को अपनी काम से जुड़ी हर परेशानी से छुटकारा मिलेगा। यदि आपकी नौकरी में कोई बाधा है, तो वह भी खुद रास्ते से हट जाएगी। आपको नई नौकरी मिल सकती है। आपको अपने टैक्स रिलेटेड डॉक्यूमेंट पर ध्यान देने की जरूरत है। अपनी हेल्थ पर भी इस हफ्ते जरूर ध्यान दें।

मिथुन राशि

सेलिब्रिटी- करण जौहर, सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा

राशिफल- मिथुन राशि के लोगों को लगातार आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। लवर्स के लिए यह एक अच्छा हफ्ता साबित हो सकता है और उनका रिश्ता शादी के बंधन में बदल सकता है। आपको पैसों से संबंधित लाभ होगा। काम पर चीजें ठीक हो जाएंगी। हेल्थ के मामले में ये हफ्ता आपके लिए सही रहेगा। स्टूडेंट्स को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है।

कर्क राशि

सेलिब्रिटी- अर्जुन कपूर, सोराज पंचोली, नसीरुद्दीन शाह, प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ

राशिफल- जिन लोगों की कर्क राशि हैं उन्हें हेल्थ से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलेगी। आपको एक नई नौकरी मिलेगी। किसी जगह आप ट्रेवलिंग पर जा सकते हैं। पढ़ाई के क्षेत्र में काम करने वालों को ज्यादा मेहनत करने के बाद ही सफलता मिलेगी। आपका खर्च अधिक रहेगा।

सिंह राशि

सेलिब्रिटी- जेनेलिया डिसूजा, कृति सेनन, सैफ अली खान, अरबाज खान

राशिफल- सिंह राशि के लोग इस हफ्ते अपनी नौकरी या फिर बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। इसके साथ ही लोग आपके काम की तारीफ भी करेंगे। आपकी शादीशूदा जिंदगी में खुशी और उत्साह की भावना पैदा होगी। अचानक धन लाभ होने की संभावना इस हफ्ते बनी रहेगी। आपकी हेल्थ बदलते मौसम के चलते खराब हो सकती है। इसलिए आपको मन लगाकर खाना चाहिए और इसको लेकर ध्यान देना चाहिए। आपको अचानक से किसी चीज को लेकर घबराहट होना शुरु हो जाएगी।

कन्या राशि

सेलिब्रिटी- करीना कपूर खान, नेहा धूपिया, अक्षय कुमार

राशिफल- कन्या राशि के लोग सरकार से जुड़े मामलों में आ रही परेशानियों को डील कर सकते हैं। आपको काम में कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। आपकी सेहत के लिए ये हफ्ता अच्छा नहीं है। स्टूडेंट्स के लिए हफ्ता ठीक रहेगा, लेकिन थोड़ी सी मेहनत आपको सफलता प्राप्त कर सकती है। आपका शादीशूदा जीवन अच्छे से चलेगा।

तुला राशि

सेलिब्रिटी- अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, नरगिस फाखरी

राशिफल- तुला राशि वालों को कुछ नए जाने वाले लोगों के चलते आपको फायदा हो सकता है। कुछ धन की प्राप्ति होने से आपकी परेशानी दूर होगी। आप एक नया संबंध शुरू कर सकते हैं या यदि आप शादीशुदा हैं, तो आप एक बेहतरीन हफ्ता बिता सकते हैं। हफ्ते के बीच में आपको हेल्थ से संबंधित कुछ परेशानी झेलनी पड़ सकती है । यह उन लोगों के लिए एक अच्छा सप्ताह होगा जो हायर एजुकेशन के लिए प्रयास कर रहे हैं।

वृश्चिक राशि

सेलिब्रिटी- ऐश्वर्या राय, अथिया शेट्टी, शाहरुख खान, आदित्य रॉय कपूर

राशिफल- वृश्चिक राशि के लोग कुछ दिन के लिए पैसों से संबंधित परेशानी झेल सकते हैं। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए सुख और साधनों पर कुछ पैसा खर्च कर सकते हैं। आप अपने दोस्तों और कलीग्स के साथ अच्छा समय बिताएंगे। स्टूडेंट्स को इस हफ्ते कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। यदि आप इस हफ्ते शांति से रहते हैं तो ये हफ्ता आपके लिए अच्छा हो सकता है। ऐसे में आप अपना आपा मत खोइए।

धनु राशि

सेलिब्रिटी- जॉन अब्राहम, अर्जुन रामपाल, दिया मिर्जा, कोंकणा सेन शर्मा

राशिफल- धनु राशि के लोगों को समाज में उनके काम के लिए सम्मानित किया जाएगा और मान्यता दी जाएगी। एक सोशल वजह के लिए किया गया आपका काम आपको फेमस कर देगा और काम करने के लिए अधिक अधिकार भी प्राप्त करेगा। पैसों के फायदे के लिए आपको तोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आपके दुश्मन आपको किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। आपको बच्चे आपको फायदा पहुंचाएंगे। वर्कप्लेस पर चीजें अच्छी रहेंगी।

मकर राशि

सेलिब्रिटी- ऋतिक रोशन, सलमान खान, दीपिका पादुकोण, बिपाशा बसु

राशिफल- मकर राशि के लोग इस हफ्ते बहुत अच्छा समय बिताएंगे। इस हफ्ते आपको सभी तरह के सुख की प्राप्ति होने वाली है। आपके वर्कप्लेस पर चीजें अच्छी होंगी। आपको हेल्थ से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस से जुड़े लोगों को कुछ राहत और नई डील मिलेगी।

कुंभ राशि

सेलिब्रिटी- अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, प्रीति जिंटा, श्रुति हासन

राशिफल- कुंभ राशि के लोगों को प्रसिद्धि और लोकप्रियता हासिल होगी। चाहे आपके सहयोगी आपके लिए मुश्किलें पैदा क्यों न करें। आपको किसी काम को लेकर एक्साइटमेंट हो सकती है। किसी पर अंधे विश्वास के साथ सतर्क और सावधान रहें, इससे आपको काफी नुकसान हो सकता है। आप एक नई संपत्ति खरीदना चाहेंगे। अपने जीवन साथी की सेहत पर जरूर ध्यान दें।

मीन राशि

सेलिब्रिटी- आमिर खान, टाइगर श्रॉफ, अनुपम खेर, अभय देओल,

राशिफल- मीन राशि के लोग अपने क्लीग्स द्वारा मनचाह साथ न मिलने के चलते अपना संतुलन और संयम खो सकते हैं।आपके भाइयों का सहयोग आपकी बातों को आगे ले जाएगा। जैसे-जैसे पैसों का फ्लो बढ़ेगा, आपकी फाइनेंशियल सिचुएशन मजबूत होगी। आप अपने दोस्तों या जीवन साथी के साथ ट्रेवल कर सकते हैं। आपकी सेहत समान्य रहेगी।

 

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।