महिलाओं को मारने के बाद लाश से बनाता था शारीरिक संबंध, पकड़ा गया सनकी सीरियल किलर

एक सीरियल किलर पश्चिम बंगाल पुलिस के हत्थे चढ़ा है। कमरूजम्मन सरकार नाम का युवक महिलाओं की हत्या करने के बाद उनकी लाश के साथ शारीरिक संबंध बनाता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पश्चिम बंगाल पुलिस की गिरफ्त में आया सीरियल किलर। (फोटो- ट्विटर)

पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्द्धमान जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां कमरूजम्मन सरकार नाम के एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सरकार पर आरोप है कि उसने एक महिला पर लोहे की रॉड से हमला किया और फिर उसकी खून से लथपथ लाश के साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 12 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को शक है कि सरकार पहले भी इसी तरह कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कमरूजम्मन सरकार (42) कबाड़ के पेशे से जुड़ा है। वह घर पर रहने वालीं अधेड़ उम्र की महिलाओं को अपना निशाना बनाता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी बिजलीकर्मी बनकर घरों में जाता था और अकेली महिलाओं को देखकर लोहे की रॉड या फिर साइकिल की चेन से उनकी हत्या कर देता था। इतना ही नहीं, सरकार महिलाओं की लाश के साथ शारीरिक संबंध बनाता था।

पुलिस को शक है कि सरकार साल 2013 से महिलाओं की हत्याएं कर रहा है। 5 मामलों में एक ही तरह से कत्ल होना इस ओर इशारा कर रहा है। वह वारदात को अंजाम देने के बाद घरों में लूटपाट भी करता था। आरोप है कि सरकार ने ही कई महिलाओं की हत्या और फिर लाश के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद उनके प्राइवेट पार्ट में धारदार चीजें भी डाली थीं। पुलिस ने बताया कि सरकार शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। कत्ल के मकसद का पता लगाया जा रहा है। उसकी दिमागी हालत ठीक है।

अब कभी नहीं रिहा होगा रेपिस्ट बाबा गुरमीत राम रहीम

करण ओबेरॉय पर लगा रेप का आरोप, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।