हिंदी के साथ इन 5 भाषाओं को सीखने से मिल सकती है विदेश में नौकरी

जरुरी नहीं की आप केवल एक ही भाषा का ज्ञान अपने अंदर समाए रखे बल्कि जरुरी तो आपके लिए यह है कि आपको हर भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

पूरे विश्व में हमें अलग – अलग भाषा का इस्तेमाल करते हुए लोग मिल जाएंगे। भाषा में अच्छी पकड़ होना किसी भी व्यक्ति के लिए बेहद जरुरी हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि न जाने कब आपको अपनी भाषा का बेहतरीन इस्तेमाल करने का मौका मिल जाए।

लेकिन जरुरी नहीं की आप केवल एक ही भाषा का ज्ञान अपने अंदर समाए रखे बल्कि जरुरी तो आपके लिए यह है कि आपको हर भाषा का ज्ञान होना चाहिए। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे है उन भाषाओं के बारे में जिनका ज्ञान प्राप्त करके आपके रिज्यूमे की चमक दुगनी हो जाएगी।

स्पेनिश: स्पेनिश भाषा के जरिए इन दिन कई लोगों को रोजगार मिला हैं। वैश्विक भाषा का दर्ज प्राप्त कर चुकी स्पेनिश भाषा का इस्तेमाल आज कल हर कोई कर रहा हैं। अमेरिका में बड़ी संख्या में ऐसे लोग रहते है जो की स्पेनिश भाषा का इस्तेमाल करते हुए नजर आते हैं। इस भाषा को बाकि भाषा के मुकाबले सीखना काफी आसान है। वहीं, स्पेन के साथ – साथ इस भाषा का इस्तेमाल दक्षिण अमेरिका के कई देशों और मेक्सिकों में किया जाता है।

जर्मनी: भारत में भी कई इंस्टियूट ऐसे है जो की जर्मन भाषा सीखने का काम करते है। जर्मनी के अलावा स्विटजरलैंड में भी इस भाषा का प्रयोग काफी किया जाता है।ये दोनों देश यूरोप में कारोबार के केंद्र के तौर पर देखे जाते हैं।

जापानी: एशियाई देशो में अपना नाम कमाने में जापानी भाषा काफी प्रसिद्ध है। अंग्रेजी में कुछ शब्द ऐसे है जो की इसी भाषा में पहंचे हैं।

अरबी: 30 करोड़ लोग इस वक्त अरबी भाषा का प्रयोग करते हैं। वहीं, अरबी दुबई और आबु धाबी जैसे अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्रों की भाषा है। ये भाषा कई क्षेत्रों में रोजगार दिला सकती है।

अग्रेंजी: पूरे देश में जिस भाषा का इस्तेमाल सबसे कॉमनर भाषा के तौर किया जाता है वो है अग्रेंजी। लंदन, अमेरिका समेत यूरोप में प्रमुख तौर पर बोली जाने वाली भाषा है।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।