Women’s Day Special: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इन स्मारकों में महिलाओं का प्रवेश होगा निशुल्क

Women's Day Special: इस बार 8 मार्च को 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' के अवसर पर संस्कृति मंत्रालय एक नई पहल करने जा रहा है। इस विशेष दिन पर सभी संरक्षित स्मारकों में महिला पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

Women’s Day Special: इस बार 8 मार्च को ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर संस्कृति मंत्रालय एक नई पहल करने जा रहा है। इस विशेष दिन पर सभी संरक्षित स्मारकों में महिला पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। संस्कृति मंत्रालय की ओर से इसकी सूचना भी जारी कर दी गई है। आगरा में ताजमहल के साथ साथ अन्य स्मारक में भी निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा।

8 मार्च रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। आधी आबादी के इस विशेष दिन को संस्कृति मंत्रालय अपनी पहल से बहुत खास बनाने वाला है। ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संरक्षित स्मारकों में महिला पर्यटकों से प्रवेश का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Taj Mahal

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की महानिदेशक उषा शर्मा ने मीडिया को इस पहल के बारे में जानकारी दी। इसके लिए एक सूचना भी जारी की गई है। ताजमहल के संरक्षण सहायक अंकित नामदेव ने भी इस सूचना को लेकर कहा कि सरकार का आदेश मिल गया है। इसकी सूचना ताजमहल के गेट पर चस्पा की जाएगी।

Women’s Day Special

बता दें आगरा में ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी के साथ अन्य कई स्मारक हैं। इन स्मारकों में प्रतिदिन बहुत सी महिला पर्यटक भी आती हैं। इन स्मारकों में देश के साथ विदेश से भी हजारों सैलानी आते हैं। इनमें बड़ी संख्या में महिला पर्यटक भी होती हैं। महिलाओं के इस दिन ख़ास बनाने के लिए सरकार का ये अच्छा कदम है।

बता दें विशेष अवसरों पर ताजमहल में आम पर्यटकों का प्रवेश निशुल्क ही रखा जाता है। इन विशेष दिनों में ईद, शाहजहां का उर्स और पर्यटन दिवस शामिल हैं। इन मौकों पर सभी पर्यटकों के लिए निशुल्क प्रवेश रहता है। पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पर्यटक निशुल्क प्रवेश पा सकेंगी।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.