World Chocolate Day 2019: ट्राई करें ये 5 बेस्ट चॉकलेट डिश, जो बच्चों के साथ-साथ बड़ों का दिल भी करेगी खुश

वर्ल्ड चॉकलेट डे 7 (World Chocolate Day 2019) जुलाई को मनाए जाने वाला है। इस दिन आप क्यों ना अपनों को चॉकलेट (Chocolate Dishes) की अलग-अलग डिश ट्राई कराइए। यहां जानिए चॉकलेट से बनी 5 बेहतरीन और स्वादिष्ट पकवान।

वलर्ड चॉकलेट डे 2019 (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

7 जुलाई को वर्ल्ड चॉकलेट डे (World Chocolate Day 2019) सेलिब्रेट किया जाएगा। दुनिया में बहुत कम ऐसे लोग होते हैं जो कि जोकि चॉकलेट  (Chocolate) को नापसंद करते है। ऐसा कहा जाता है कि यूरोप के अंदर पहली बार 7 जुलाई 1550 को चॉकलेट डे (Chocolate Day)  मनाया गया था। इस दिन लोग एक दूसरे के साथ चॉकलेट या फिर उससे बनी चीजों को एक दूसरे को देते हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे चॉकलेट से बनी 10 ऐसी डिश के बारे में जोकि आपके मुंह में पानी ला सकती है। तो चलिए एक बार नजर डालते है उन डिश पर।

  • सुपर डुपर चॉकलेट किस्स कूकीज

कॉको पाउडर और चॉकलेट चीप्स की मदद से बने सुपर डूपर चॉकलेट किसेस कूकीज को हर कोई खाना पसंद करता है। स्वाद में तो ये जबरदस्त होता ही है साथ ही इसे खाने से आपका दिल भी खुश हो जाता है।

  • चॉकलेट पमकिन केक

किद्दू , बटर मिल्क और कॉको पाउडर की मदद से बना ये चॉकलेट पमकिन केक हर की को खूब पसंद आता है। इस पूरी तरह से तैयार करने में 1 घंटा से 2 घंटा लगता है।

  • डबल चॉकलेट ब्रेड पुडिंग विद स्ट्रॉबेरी सॉस

कोको पाउडर, ब्रेड और स्टोबेरी के साथ मिलकर बना ये डब्ल चॉकलेट ब्रेड पुडिंग विद स्टोबेरी सॉस यदि आप अपने बच्चों को खिलाएंगे तो उनका दिल खुश हो जाएंगे।

  • माइल हाई चॉकलेट पाई

माइल हाई चॉकलेट पाई को आप अपनी लिस्ट में भी शामिल कर सकते हैं। स्वाद में नंबर वन होने के साथ-साथ आपका पेट भी ये डिश आसानी से भर देगी।

  • चॉकलेट ब्राउनी

कोको पाउडर, सूखे मेवे और चीनी से बनी चॉकलेट ब्राउनी हर किसी को पसंद आती है। इस बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है और बच्चों को ये काफी पसंद भी आती है।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।