World Earth Day 2020: गूगल ने बनाया पृथ्वी दिवस पर ये ख़ास डूडल, जानिए क्यों है यह दिन खास

Earth Day 2020: गूगल हर ख़ास मौके पर एक Doodle बनाता है। इस बार भी गूगल ने 'अर्थ डे' यानी 'पृथ्वी दिवस' की 50वीं सालगिरह पर एक खास डूडल बनाया है। 'अर्थ डे' के 50 वर्ष पूरे होने पर गूगल ने इसे सेलिब्रेट किया है।

Earth Day 2020

Earth Day 2020: गूगल हर ख़ास मौके पर एक Doodle बनाता है। इस बार भी गूगल ने ‘अर्थ डे’ यानी ‘पृथ्वी दिवस’ की 50वीं सालगिरह पर एक खास डूडल बनाया है। ‘अर्थ डे’ के 50 वर्ष पूरे होने पर गूगल ने इसे सेलिब्रेट किया है। प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को ‘अर्थ डे’ मनाया जाता है। बता दें कि यह अर्थ ऑवर बिलकुल नहीं है और यह उससे पूरी तरह अलग है। ‘अर्थ डे’ (Earth Day) को पहली बार 1970 में 22 अप्रैल को मनाया गया था।

World Earth Day 2020 की 50वीं वर्षगांठ गूगल ने अपने डूडल से एक ख़ास मैसेज दिया है। इस खास डूडल को क्लिक करने पर एक वीडियो संदेश दिखता है। इस वीडियो के माध्यम से गूगल ने एक मधुमक्‍खी के महत्व को बताया है। गूगल ने यह बताने की कोशिश की है कि धरती पर हर छोटे से छोटे जीव का अपना एक विशेष महत्व है।

Earth Day 2020

‘Earth Day’ या ‘पृथ्वी दिवस’ क्या है?

पृथ्वी दिवस की शुरुआत 22 अप्रैल, 1970 से हुई। इसे शुरू करने का मुख्य उद्देश्य हमारी प्राकृतिक दुनिया की रक्षा में मानव जाति की भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। इस तारीख को, 2 करोड़ अमेरिकी लोग सड़क पर उतरे थे और पृथ्वी के पर्यावरण को बचाने के लिए आंदोलन किया था। वर्तमान में इस बात पर भरोसा करना बहुत मुश्किल है, लेकिन उस समय, कई लोगों को पर्यावरण के गंभीर मुद्दों, जैसे वायु प्रदूषण और जहरीले कीटनाशकों से लेकर जंगल के नुकसान तक की जानकारी नहीं थी।

साल 1970 में सामाजिक कार्यकर्ता गेलॉर्ड नेल्सन और जॉन मैककोनेल ने अमेरिका की जनता से पर्यावरण को लेकर जमीनी स्तर पर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी। मैककोनेल ने 21 मार्च, 1970 के दिन को चुना और नेल्सन ने 22 अप्रैल को चुना। नेल्सन का चुना हुआ दिन बाद में ‘पृथ्वी दिवस’ के आधिकारिक उत्सव की तारीख के रूप में बन गया।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.