Yamuna Expressway Accident: नाले में बस गिरने से 29 लोगों की मौत, 5 लाख रुपए मुआवजा देगी यूपी सरकार

उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा में एक बड़ा हादसा हो गया। लखनऊ से दिल्ली जा रही बस उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे के झरना नाले में गिर गई, जिसमें सवार 29 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए।

यमुना एक्स्प्रेस वे से नीचे गिरी बस। (फोटोः एएनआई ट्विटर)

उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा में एक बड़ा हादसा हो गया। लखनऊ से दिल्ली जा रही बस यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway Accident) के झरना नाले में गिर गई, जिसमें सवार 29 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना का पता चलते ही मौके पर जिला पुलिस ने आस पास के लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

सड़क दुर्घटना में मरने वालों की शिनाख्त की जा रही है।  राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर दुख जताया है और मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही घायलों की मदद के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को तैनात रहने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अवध बस डिपो से इस मामले में संज्ञान लिया है।

15 फीट गहराई में गिरी बस

उत्तर प्रदेश पुलिस (UP police) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दुर्घटना के बारे में बताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा,’लखनऊ से दिल्ली जा रही एक स्लीपर कोच बस यमुना एक्ट्रेसवे पर एक्सीडेंट हो गया। बस लगभग 15 फुट गहराई में गिरी है। 20 लोगों को बस में निकाला जा चुका है। और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।’

 

उत्तर प्रदेश रोडवेज देगी 5 लाख रुपए

उत्तर प्रदेश रोडवेज ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि इस एक्सीडेंट में 29 लोगों की मौत हुई और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि अभी तक 29 शव निकाल लिए गये हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि 15 से 20 घायलों को बस से निकाल कर अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम योगी से लिया संज्ञान

योगी आदित्यनाथ ने उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और राज्य परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव से घटनास्थल पर जाने के लिए कहा

उत्तर प्रदेश पुलिस बंदूक की नोक पर करती है बाइक सवारों की चेकिंग

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।