मुलायम सिंह यादव से मिलने पहुंचे योगी आदित्यनाथ, तो सियासी सनसनी के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये तस्वीरें

योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव से मुलाकात कर उनका स्वास्थ्य पूछा और उन्हें कुम्भ 2019 पर बनी किताब गिफ्ट की। दरअसल, मुलायम सिंह यादव ने राम मनोहर लोहिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में भर्ती हुए थे।

मुलायम सिंह यादव से मिलते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath Meet Mulayam Singh Yadav) ने आज यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी के नेता मुलायम सिंह यादव से विक्रमादित्य मार्ग स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान सपा अध्यक्ष और मुलायम सिंह के बेटे अखिलेश यादव और भाई शिवपाल यादव भी वहां मौजूद रहे।

योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath)ने मुलायम सिंह यादव से मुलाकात कर उनका स्वास्थ्य पूछा और उन्हें कुम्भ 2019 पर बनी किताब गिफ्ट की। दरअसल, मुलायम सिंह यादव ने राम मनोहर लोहिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में भर्ती हुए थे। उन्हें हाई ब्लड सुगर की शिकायत थी।

सीनियर सपा नेता अहमद हसन यादव, शिवपाल यादव, उनके दामाद और बहू डिंपल यादव और उनकी पत्नी साधना उनके साथ अस्पताल में रहे। मुलायम सिंह यादव को सारी टेस्ट और रिपोर्ट नॉर्मल आने के बाद ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।

योगी आदित्यनाथ की सपा नेता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) और अखिलेश यादव से मुलाकात ने सियासी दलों में हलचल मचा दी है। इसे यूपी की सियासत से जोड़ कर देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2019 में सपा और बसपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था।

हालांकि सपा-बसपा का गठबंधन उत्तर प्रदेश में कोई कमाल नहीं दिखा पाया। बीजेपी ने दोनों दलों को चारों खाने चित कर दिया। इसके समाजवादी पार्टी को फिर से मजबूत बनाने की कोशिश की जा रही है और अखिलेश यादव से कमान पिता मुलायम सिंह यादव ने ली है।

मुलायम सिंह यादव लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2019) में हुई हार की वजह जानने के लिए अपनी पार्टी के नेताओं से फीडबैक ले रहे हैं और नई रणनीति बनाने में जुटे हुए। शायद इसका ही ज्यादा प्रेशर लेकर वह अस्पताल तक पहुंच गए। फिलहाल उनके स्वास्थ्य में सुधार है।

भोजपुरी स्टार दिनेशलाल यादव का लोकसभा चुनाव में नहीं चला जादू

यहां देखिए कंगना रनौत ने कांग्रेस को जमकर लताड़ा…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।