TRENDING NEWS: एक भ्रम सर्वगुण संपन्न से रातोरात निकाले गए ये 4 मुख्य किरदार, टीवी पर लौटेंगी भाबीजी

माँ बनने के बाद दिखी सौम्या टंडन (Saumya Tandon) की टॉन्ड बॉडी, हिना खान (Hina Khan) ने इस ड्रेस में लगाया ग्लैमर का तड़का, यहां देखिये कैसे ऑडिएंस का दिल धड़का? पढ़ें टॉप 5 खबरें

श्रेनु पारेख और हिना खान (HINDI RUSH)

2 महीने पहले शुरू हुआ था सर्वगुण संपन्न, TRP नहीं मिली तो बाहर किए ये 4 आर्ट‍िस्ट- स्टार प्लस पर दो महीने पहले 22 अप्रैल को शुरू हुआ शो एक भ्रम सर्वगुण संपन्न (Ek Bhram…Sarvagun Sampanna) इन दिनों सुर्ख़ियों में छाया हुआ है| हालाँकि इसकी वजह शो की कहानी या इसकी टीआरपी नहीं है बल्कि शो से चार बड़े किरदारों को रातोंरात बाहर निकाल दिया गया है| ख़बरों की मानें तो एक भ्रम सर्वगुण संपन्न टीआरपी के मामले में बेहद ही पीछे है| शो का प्लॉट ऑडिएंस को इतना पसंद नहीं आ रहा है जितनी की मेकर्स को उम्मीद थी| ऐसे में उन्होंने शो के प्लॉट में नया ट्विस्ट लाने की सोची है| जिसके बाद इस शो के 4 अहम लीड किरदारों को बाहर कर दिया गया है| इनमें सीनियर एक्टर अयूब खान (Ayub Khan), टीना फिलिप (Tina Philip), पूर्वा पराग (Poorva Parag) और कव‍िता मित्तल (Kavita Mittal) का नाम सामने आ रहा है| एक भ्रम सर्वगुण संपन्न में श्रेनु पार‍िख (Shrenu Parikh) और जैन इमाम (Zain Imam) लीड रोल में हैं| दोनों के किरदारों को एक अलग ट्विस्ट देने के लिए नया प्लॉट रेडी किया गया है| ऐसे में मेकर्स को ये विश्वास है कि कहानी बदलने के बाद शायद इस शो को टीआरपी में नयी जगह मिल सके| शॉकिंग बात ये है कि शो के नए प्रोमो भी शूट किए जा चुके हैं| शो से कलाकारों को रातोरात बाहर किए जाने पर एक्ट्रेस तनवी (Tanvi Dogra) ने कहा, “ये बात सच है कि अब मैं शो का ह‍िस्सा नहीं हूं| शो में कई जरुरी बदलाव किए गए हैं| मैं मेकर्स के इस नए डिसीज़न से काफी खुश हूं|

मां बनने के छह महीनों बाद सौम्या टंडन ने फ्लॉन्ट की अपनी टॉन्ड बॉडी, डिलीवरी के बाद घटाया वजन- 

एंड टीवी के मशहूर शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ (Bhabiji Ghar Par Hain!) लोगों को बेहद ही पसंद है| इस शो में अहम् किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सौम्या टंडन (Saumya Tandon) ने जनवरी में बच्चे को जन्म दिया है| इस वजह से वो मैटरनटी लीव पर हैं| अब ख़बरों की मानें तो जल्द ही वो इस शो में वापसी करने वाली हैं| मां बनने के बाद सौम्या ने अपना वजन कम कर लिया है| उनका ट्रांसफॉर्मेशन बहुत ही शॉक करने वाला है| बेटे के जन्म के बाद सौम्या और भी खूबसूरत लग रही हैं| आपको कैसा लगा सौम्या टंडन का ये लुक? कमेंट्स के ज़रिये बताइये|

हिना खान ने इस ड्रेस में लगाया ग्लैमर का तड़का, यहां देखिये कैसे ऑडिएंस का दिल धड़का-

हिना खान (Hina Khan) का स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज़ सभी को खूब पसंद आता है| रिसेंटली उन्होंने येलो कलर की ऑउटफिट पहनी थी जिसपर हाल्टर नेक , टू थाई हाई स्लिट्स, और एक बेल्ट बनी हुई थी| हिना खान का ये लुक सिज़लिंग हॉट लग रहा है |

यहां देखिये ये वीडियो-

 

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।