Khatron Ke Khiladi 9: स्टंट करती दिखेंगी एक्ट्रेस शमिता शेट्टी, क्या झेल पाएंगी रोहित शेट्टी का टॉर्चर?

कर्लस टीवी (Colors TV) पर बिग बॉस सीजन 12 (Bigg Boss Season 12) के 30 दिसंबर को खत्म हो जाने के बाद एक और धमाकेदार रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 (Khatron Ke Khiladi 9) लोगों के दिलों में दस्तक देने के लिए आने वाला है

खतरों के खिलाड़ी में शमिता शेट्टी

कर्लस टीवी (Colors TV) पर बिग बॉस सीजन 12 (Bigg Boss Season 12) के 30 दिसंबर को खत्म हो जाने के बाद एक और धमाकेदार रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 (Khatron Ke Khiladi 9) लोगों के दिलों में दस्तक देने के लिए आने वाला है। इस शो में कई सेलिब्रेटी फेसिस अपने डर का सामना करते हुए आगे बढ़ेंगे। इस बार भी इस शो को कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) होस्ट करने वाले है। इस शो में जहां टीवी के सितारे विकास गुप्ता, भारती सिंह और जैन इमाम दिखाई देने वाले हैं। तो वहीं, अब इस शो को बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) भी जॉइन करने वाली है।

खतरों के खिलाड़ी शो में शमिता शेट्टी अपने डर का सामना स्टेंट के जरिए करती हुई दिखाई देंगी जोकि रोहित शेट्टी द्वारा उन्हें दिया जाएगा। शो के हाल ही में सामने आए एक नए पोस्टर में शमिता शेट्टी रोहित द्वारा दिए गए एक चैलेंज को लेती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं, पोस्टर में रोहित शेट्टी बेहद ही स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। शमिता शेट्टी इससे पहले रियलिटी शो झलक दिखला जा में अपने डांस का जादू बिखेरती हुई नजर आईं थी।  लेकिन अब वह बिल्कुल ही अलग प्लेटफॉर्म पर अपना हुनर दिखाती हुई नजर आएंगी।

यहां देखिए शो का नया पोस्टर…

खतरों के खिलाड़ी के इस सीज़न को अर्जेंटीना में शूट किया जा रहा है और शो की टैगलाइन ‘जिगर पे ट्रिगर’ है। चैनल द्वारा जारी किए गए प्रोमो ने पहले ही इस सीजन को लेकर दर्शकों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। प्रोमो में विकास गुप्ता, जैन इमाम, जैस्मीन भसीन जैसे सेलेब्स दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही एली गोनी, रिधिमा पंडित, भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया, आदित्य नारायण और श्रीसंत अर्जेंटीना में खतरनाक स्टंट करते हुए दर्शकों को दिखाई देंगे। यह शो 5 जनवरी, 2019 को ऑनएयर होने वाला है। इस शो के जरिए पहला ऐसा मौका होगा जब कॉमेडियन भारती सिंह हंसाने नहीं बल्कि स्टंट करती हुई लोगों को दिखाई देने वाली हैं।

यहां देखिए टीवी की दुनिया से जुड़ा हुआ वीडियो…

यहां देखिए शो के कंटेस्टेंट से जुड़ी तस्वीरें…

भारती सिंह इस अंदाज में आएंगी नजर…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।