दिव्यांका त्रिपाठी के एक्स-बॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा का गर्लफ्रेंड के साथ हुआ ब्रेकअप

अब शरद मल्होत्रा ने पूजा बिष्ट के साथ भी किया ब्रेकअप, दिव्यांका त्रिपाठी रह चुकी हैं गर्लफ्रेंड

अब शरद मल्होत्रा ने पूजा बिष्ट के साथ भी किया ब्रेकअप, दिव्यांका त्रिपाठी रह चुकी हैं गर्लफ्रेंड

टीवी के पॉपुलर स्टार शरद मल्होत्रा कभी दिव्यांका त्रिपाठी के साथ रिलेशनशिप में थे| हालाँकि उनके साथ उनका ब्रेकअप हो गया| इसके बाद वो ब्रेअकप के बाद पूजा बिष्ट को डेट कर रहे हैं| हाल में ही उनकी दूसरी गर्लफ्रेंड पूजा बिष्ट के साथ भी उनका ब्रेकअप हो गया है| बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट्स की माने तो अपने शो की शूटिंग में ज्यादा व्यस्त रहने और समय की कमी के चलते पूजा और शारद का रिश्ता टूट गया है|

दोनों का रिलेशनशिप 2 साल तक चला था| दोनों ने अपने रिश्ते में समय नहीं दिया जिसकी वजह से इनके रिश्ते के टूटने की नौबत आई|

शरद मल्होत्रा और दिव्यांका, टीवी जगत में ये एक ऐसी कहानी थी जिसे सब अपना बनाना चाहते थे| चारों तरफ उनके शादी की ख़बरों के बेच जब ब्रेकअप की बात चली तो लोगों के होश उड़ गए| अपने ब्रेक अप पर बोलते हुए दिव्यांका ने कहा था

“ऐसा हो गया था जैसे की मेरी धरती पर बोम्ब ब्लास्ट हो गया है| और अर्थ चिथड़ों में बिखर गया है| कुछ ऐसा लग रहा था मुझे| मैं कुछ भी देखती थी तो मुझे वो साड़ी बातें याद आ जाती थी और मैं रोती रह जाती| आप शूट कर रहे होते हो तो आपको दुनियां को अच्छा दिखाना होता है लेकिन जब आप अकेले में होते हो तो भड़ास निकलती है| मेरी दुनियां टुकड़ों में बिखर गयी| लेकिन मैंने सोचा मुझे अब इससे भी बेहतर पर्सन बनना है|

एक दुसरे इंटरव्यू में दिव्यंका ने कहा कि मेरी लाइफ का एक फेज़ था जिससे बाहर निकलना मेरे लिए मुश्किल हो रहा था| मुझे लग रहा था की किसी ने मुझसे मेरा ओक्सीज़न ले लिया है| ऐसा लग रहा था कि मेरी दुनियां उजाड गयी है क्योंकि मेरे लिए वो एक पर्सन ही सबकुछ था| लेकिन मैं बहुत खूबसूरती से आगे निकल गयी| क्योंकि मुझे एहसास हुआ कि अगर कोई एक इंसान को आपकी जरुरत ही नहीं है तो होल्ड ऑन करने की क्या जरूरत है? अगर मैं ही पीछे भागूं IT DOESNT MAKE SENSE..तो इसलिए मुझे मूव ऑन करना पड़ा….

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर शरद ने दिव्यांका के साथ ऐसा क्यो किया और दोनों के इस खुबसूरत रिश्ते के बीच कौन सी दरार आ गयी? खैर शायद इसका पता हमें कभी भी ना चले क्योंकि हमें सिर्फ दिव्यांका की बात पता है| शरद ने कभी भी दिव्यंका और अपने रिश्ते पर कोई बात नहीं कही|

उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि ऐसा नहीं है कि मैं लड़का हूँ तो मैं ही गलत हूँ| मैं आज तक अपने एक्स के बारे में कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है| मेरी चुप्पी को मेरी कमजोरी समझी गयी है|

तो कुछ इस बिटर नोट पर टीवी के इस सबसे चहेते कपल की लव स्टोरी का अंत हुआ|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।