खतरों के खिलाड़ी 9 में होगी अक्षय कुमार की धमाकेदार एंट्री, खतरनाक स्टंट कर कंटेस्टेंट के उड़ाएंगे होश

खतरों के खिलाड़ी शो में स्टंट को रोहित शेट्टी द्वारा डिजाइन किया जाएगा और इसे सीजन के आखिर में अक्षय कुमार द्वारा उस स्टंट को किया जाएगा। वहीं, आने वाले एपिसोड में भारती सिंह जबरदस्त धमाल मचाएंगी।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में नजर आएंगी अक्षय कुमार ( फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

एक्टर अक्षय कुमार औऱ डायरेक्टर रोहित शेट्टी फिल्म सूर्यवंशी के अलावा खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 को लेकर भी साथ आने वाले हैं। अक्षय कुमार इस रियलिटी शो के फिनाले सीजन में स्टंट करते हुए नजर आएंगे। इतना ही नहीं एक्टर अक्षय कुमार शो के सभी कंटेस्टेंट से बातचीत भी करेंगे। एक्टर खुद इस शो के पहले कई सीजन को होस्ट कर चुके हैं, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था।

एक लीडिंग डेली सूत्र के मुताबिक शो में स्टंट को रोहित शेट्टी द्वारा डिजाइन किया जाएगा और इसे सीजन के आखिर में अक्षय कुमार द्वारा उस स्टंट को किया जाएगा। अक्षय कुमार इस हफ्ते शहर के स्टूडियो में अपने हिस्से की शूटिंग करेंगे। अपने परफॉर्मेंस के दौरान वे सभी कंटेस्टेंट से बातचीत करेंगे। खतरों के खिलाड़ी शो का यह नौंवा सीजन चल रहा है, जिसे कर्लस टीवी पर दिखाया जा रहा है। टीवी टीआरपी की दुनिया में इस शो का गजब ही बोलबाला है। हंसी मजाक और एक से बढ़कर एक स्टंट के चलते ये शो टॉप पर बना हुआ है। यहां तक की द कपिल शर्मा शो भी इसके पीछे ही है।

इस शो में फिलहाल आदित्य नारायण को चौथे फाइनालिस्ट के तौर पर चुना गया है। पहले खतरों के खिलाड़ी के कई सीजन को अक्षय कुमार खुद होस्ट कर चुकें हैं। ऐसे में दोबारा उनका इस शो में वापसी करना सही में मजेदार साबित होगा। खतरों के खिलाड़ी 9 का आने वाला एपिसोड सही  में काफी मजेदार होगा। भारती सिंह इस शो के सभी कंटेस्टेंट को सीजन 9 जीतने के लिए टोना टोटका बताती हुई नजर आएंगी। भारती सिंह इस शो के सभी कंटेस्टेंट को सीजन 9 जीतने के लिए टोना टोटका बताती हुई नजर आएंगी। जहां भारती एक्टर एली गोनी को मुर्गी को दूध पीलने का टोटका बताती है। तो वहीं, शमिता शेट्टी को सीजन 8 के विनर शांतनु माहेश्वरी के नाक के बालों का ताबीज बनाकर पहनने की सलाह देती हुई भारती नजर आएंगी।

यहां देखिए अक्षय कुमार से जुड़ा हुआ वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।