कॉफी विद करण: इस बार चलेगा अनिल कूपर के बच्चों का जादू, नजर आ सकते हैं आनंद आहूजा

करण जौहर के कॉफी विद करण सीजन 6 में सोनम कपूर अपने सिबलिंग्स के दिखाई देंगी...

करण जौहर के कॉफी विद करण सीजन 6 के शो में कॉफी के साथ-साथ एक दूसरे के गोसिप का मजा लेते हुए बहुत जल्द फिल्म एक्ट्रेस सोनम कपूर, हर्षवर्धन कपूर और रिया कपूर दिखाई दे सकते हैं। इस तरह करण जौहर के इस शो में एक्टर अनिल कपूर के बच्चों का जादू देखने को मिल सकता है। सोनम कपूर अपने सिबलिंग्स के साथ दिसंबर के महीने में इस शो के लिए शूटिंग कर सकती हैं। वहीं इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि आनंद आहूज भी कपूर सिबलिंग्स के साथ शो में बतौर गेस्ट शिरकत कर सकते हैं।

करण के कॉफी विद करण शो के एपिसोड की शूटिंग को लेकर एक सोर्स ने बताया कि फिलहाल सोनम कपूर अभी लंदन में हैं। यहां आने के बाद ही वह अपने भाई और बहन के साथ इस शो के लिए शूटिंग करेंगी। इस शो के लिए एपिसोड दिसंबर के महीने में शूट किया जा सकता है। लेकिन इसके बावजूद अभी से ही शेड्यूल को लेकर प्लानिंग की जा रही है। इतना ही नहीं सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा भी इस शो के अंदर स्पेशल गेस्ट के तौर पर दस्तक दे सकते हैं। वहीं, एक दूसरे सोर्स का कहना है कि आनंद आहूजा के बारे में अभी कोई बात नहीं हुई है। आनंद आहूजा नहीं बल्कि सोनम, हर्ष और रिया कपूर ही इस शो में गेस्ट बनकर आने वाले हैं।

इसके साथ ही करण जौहर ने खुद अपने शो में आने वाले एक और गेस्ट जोड़ी के बारे में ट्विट करते हुए जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और एक्टर राजकुमार राव के साथ वह कॉफी विद करण शो के लिए शूटिंग करने जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने दर्शकों से कुछ सवाल भी मांगे है जिनमें से टॉप 3 सवाल को वह दोनों कलाकारों से पूछेंगे। करण के ट्वीट के बाद कई दर्शकों ने उनसे रोचक सवाल पूछने के लिए कहा है।

देखें करण जौहर का ट्विट…

करण जौहर के शो में अब तक दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट को मस्ती करते हुए दर्शकों ने देखा है। वहीं, आने वाले एपिसोड में अब अक्षय कुमार और रणवीर सिंह की जोड़ी आने वाली है। उस एपिसोड की कुछ झलक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

इसके साथ ही ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले इस शो के एपिसोड में अपनी बेटी सारा अली खान के साथ सैफ अली खान, बहन जनवी कपूर के साथ अर्जुन कपूर, कैटरीना कैफ के साथ वरुण धवन, विक्की कौशल के साथ आयुष्मान खुराना, बहन श्वेता बच्चन नंदा के साथ अभिषेक बच्चन और आमिर खान भी नजर आने वाले है।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।