टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने दिया बेटे को जन्म, पति रोहित रेड्डी ने शेयर की तस्वीर

नागिन फेम अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) और उनके पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) ने 9 फरवरी को अपने बच्चे का स्वागत किया है। कपल के घर में बेटे ने जन्म लिया है।

अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी (फोटो: इंस्टाग्राम)

नागिन फेम अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) और उनके पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) ने 9 फरवरी को अपने बच्चे का स्वागत किया है। कपल के घर में बेटे ने जन्म लिया है। रोहित रेड्डी ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ ये ख़ुशी साझा की। रोहित ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। दोनों के फैंस इस बात को जान काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों को बधाई सन्देश दिए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर ये खुशखबरी शेयर करते हुए रोहित ने लिखा “ओह बॉय! तस्वीर में आप देख सकते हैं कि रोहित, अनीता के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं और अनीता बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। साथ ही तारीख लिखी है, 9 फरवरी, 2021.

फैन्स अनीता हसनंदानी और रोहित के इस बच्चे के लिए खूब प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि शादी के करीब 8 साल बाद दोनों अब पैरंट बने हैं। डिलीवरी से ठीक पहले रोहित ने अनीता के साथ फोटोशूट की एक तस्वीर शेयर की। जिसमें रोहित अनीता के गालों पर किस करते दिख रहे हैं।

अनीता हसनंदानी ने प्रेग्नेंसी के दौरान सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ अपनी बहुत सी तस्वीरें और वीडियो साझा की। उन्होंने बेबी बम्प से लेकर तरह-तरह के फोटोशूट कराए और तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की।

कपूर खानदार पर टूटा दुखों का पहाड़, ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का निधन

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहां देखें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.