पर्ल वी पुरी-अनीता हसनंदानी का म्यूजिक वीडियो पीर मेरी हुआ रिलीज, रोमांटिक अंदाज में दिखे नागिन 3 के स्टार्स

नागिन 3 (Naagin 3) फेम पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) और अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) का रोमांटिक म्यूजिक वीडियो पीर मेरी (Peerh Meri) रिलीज हो गया है, जिसमें दोनों का अंदाज बिल्कुल अलग नजर आ रहा है।

पर्ल वी पुरी-अनीता हसनंदानी का म्यूजिक वीडियो पीर मेरी हुआ रिलीज ( फोटो साभार- यूट्यूब)

नागिन 3 (Naagin 3) एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) और एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) का म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है, जिसमें दोनों कलाकारों का अंदाज बेहद ही अलग नजर आया हैं। म्यूजिक वीडियो (Peerh Meri) का नाम पीर मेरी हैं, जिसमें अनीता हंसनदानी और पर्ल वी पुरी आपस रोमांस (Romance) करते हुए नजर आ रहे हैं।

पीर मेरी (Peerh Meri Music Video) गाने के बोल और इसे कंपोज भी खुद एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri Look) ने ही किया है। इतना ही नहीं इस गाने को अपनी आवाज भी एक्टर ने दी है। पीर मेरी गाने को म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज ने प्रोड्यूस किया है। पीर मेरी एक पंजाबी गाना है, जिसमें एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी एमनेशिया का शिकार होती है। गाने में एक्टर पर्ल वी पुरी एक्ट्रेस के पति के किरदार में नजर आ रहे हैं, जोकि अपनी पति यानी अनीता को पुरानी बातें याद दिलाने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं, इस गाने के रिलीज होने से पहले एक्टर पर्ल वी पुरी ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर जानकारी शेयर की थी। एक्टर ने इस गाने का कवर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। कैप्शन के तौर पर उन्होंने लिखा था कि मुझे ऐसा फील हो रहा है कि मानो जैसे मेरा सपना पूरा हो गया हो। मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरा पहला गाना पीर मेरी 14 मई को रिलीज होने वाला है। आपके प्यार, साथ और दुआओं की जरूरत है।

नागिन 3 के अंदर पर्ल वी पुरी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही नागिन 3 भी महज कुछ ही दिन में ऑफ एयर होने जा रहा है। इस सीरियल के आखिरी एपिसोड में नागिन सीरियल के पहले दो सीजन में काम कर चुकी मॉनी रॉय भी नजर आएंगी।

यहां देखिए पर्ल वी पुरी और अनीता हसनंदानी पीर मेरी गाना

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।