करण जौहर के शो में दिखी अर्जुन कपूर-जाह्नवी कपूर के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग, खोले एक दूसरे के कई सीक्रेट

करण जौहर अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर से कुछ ऐसे सवाल कर बैठते है...

कॉफी विद करण सीजन 6 के शो में इस बार जो जोड़ी आने वाली है वो खुलकर अपनी पर्सनल लाइफ सबके सामने जाहिर करेगी। करण जौहर के इस शो में एक्टर अर्जुन कपूर अपनी छोटी बहन जाह्नवी कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। दोनों ही शो में काफी मस्ती करते हुए नजर आएंगे। जहां एक तरफ अर्जुन जाह्नवी को हुक अप का मतलब समझाएंगे तो वहीं दोनों के बीच करण जबरदस्त क्विज कॉम्पिटिशन रखेंगे जो की सही में काफी मजेदार होगा।

दरअसल आने वाले एपिसोड के दो वीडियो स्टार वर्ल्ड द्वारा जारी गए है। पहले वाले वीडियो में दिखाया गया कि करण जौहर अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर से कुछ ऐसे सवाल कर बैठते है जिसे सुनने के बाद दोनों भाई-बहन हौरान रहे जाते हैं। जाह्नवी कपूर शो के दौरान कहते हुए नजर आती हैं कि उन्हें हुक अप का मतलब नहीं पता इस पर अर्जुन कपूर जवाब देते हुए कहते हैं- कभी तुम मिली हो पू बनी पार्वती से। इसके बाद करण जान्हवी से पूछते है कि दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ दोनों में से किसके साथ वो रूम शेयर करना चाहेंगी। इसका जवाब देते हुए जान्हवी कहते है मैं दीपिका के साथ रूम शेयर करना चाहूंगी क्योंकि हम साउथ इंडियन गाना सुनना पंसद करते हैं।

करण शो के दौरान जान्हवी से ईशान खट्टर को डेट करने के बारे में भी पूछते है कि क्या तुम ईशान को डेट कर रही हो। इस पर जाह्नवी कहती है नहीं, लेकिन अर्जुन अपनी बहन की टंग खीचते हुए कहते है कि वो हमेशा जाह्नवी के आसपास ही घूमता रहता है। जाह्नवी अर्जून से पूछती है की आप किस के साथ हो?

इसके बाद बारी आती है अर्जुन कपूर की। करण जौहर अर्जुन कपूर से सवाल करते है कि क्या तुम किसी को डेट कर रहे हो? तो इस सवाल का जवाब जानने के लिए जान्हवी भी काफी एक्साइटेड नजर आती हैं। वहीं, शो के एपिसोड के दूसरे वीडियो में दिखाया गया कि अर्जुन कपूर- जाह्नवी कपूर किस तरह से गिफ्ट हैम्पर के लिए लड़ाई करते हैं। करण जौहर दोनों से सवाल जवाब करते हुए नजर आते है जिसमें जान्हवी कपूर जीतती हुई दिखाई देती है। शो के आने वाले एपिसोड की झलक को देखकर तो ऐसा लग रहा है कि सहीं में भाई-बहन की जोड़ी कुछ न कुछ कमाल तो जरूर दिखाने वाली हैं।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।