सलमान खान के गाने पर आरती सिंह ने किया जमकर डांस, वीडियो हुआ वायरल, देखें Video

'बिग बॉस 13' की चर्चित कंटेस्टेंट आरती सिंह (Arti Singh) का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह सलमान खान (Salman Khan) के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। 

आरती सिंह विशाल आदित्य सिंह के साथ डांस करते हुए (फोटो: इंस्टाग्राम)

‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) खत्म होने के बाद भी अपने कंटेस्टेंट्स के चलते लगातार मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है। शो से जुड़े सेलेब्स की कभी कोई नई वीडियो वायरल हो जाती है तो कभी उनकी कोई फोटो चर्चा में रहती है। अब ‘बिग बॉस 13’ की चर्चित कंटेस्टेंट आरती सिंह (Arti Singh) का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह सलमान खान (Salman Khan) के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में आरती सिंह सलमान खान के गाने पर जोरदार डांस कर रही हैं। वीडियो में आरती  सिंह के साथ उनके को-कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) भी नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उनके पीछे पारस छाबड़ा भी सबका खूब ध्यान खींच रहे हैं।

आरती सिंह (Arti Singh) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से फैंस के साथ शेयर भी किया है। इस वीडियो पर आरती के फैंस जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। वीडियो में आरती सिंह, सलमान खान के डांस स्टेप दोहराती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने सलमान खान का गाना लिखते हुए उन्हें टैग भी किया है।

बता दें आरती सिंह ने ‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) में रहते हुए इंडिपेंडेंट आरती सिंह के नाम से अपनी खूब पहचान बनाई। आरती सिंह शो में शुरुआत में थोड़ी कमजोर लगीं लेकिन उन्होंने अच्छा खेल खेला। आरती ने अपने गेम को सुधारते हुए फिनाले तक अपना सफर तयर किया। ‘बिग बॉस 13’ से पहले आरती सिंह कई टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं। जिसमें ‘गृहस्थी’, ‘थोड़ा है बस थोड़े की जरूरत है’, ‘मायका’, ‘देवों के देव महादेव’, ‘परिचय’, ‘उतरन’ और ‘वारिस’ जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहाँ देखें :

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.