प्रत्युषा बनर्जी के ब्वॉयफ्रेंड ने की शादी, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर मांगा आशीर्वाद

प्रत्युषा बनर्जी के एक्स बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह ने की शादी, दुल्हन संग तस्वीर आयी सामने

प्रत्युषा बनर्जी के एक्स बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह ने की शादी, दुल्हन संग तस्वीर आयी सामने

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी ने खुदखुशी कर ली थी| उन्हें अपने ही घर पर फांसी लगाए हुए पाया गया था| इसके बाद उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज पर सेक्सुअल हरैसमेंट का आरोप भी लगा था| हालाँकि राहुल के खिलाफ पुख्ता सबूत ना होने की वजह से वो ज़मानत पर जेल से बाहर हो गए हैं| राहुल अभी कुछ महीने पहले इस वजह से चर्चा में आ गए थे जब उन्होंने सलोनी शर्मा के साथ अपने रिश्ता सोशल मीडिया पर कबूला था| हालाँकि अब राहुल राज ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए सलोनी से शादी भी कर ली है| राहुल ने कल अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में कोर्ट मैरीज की | इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शादी की तस्वीर को पोस्ट करते हुए दी| राहुल ने सलोनी के साथ अपनी एक फोटो को शेयर करते हुए लिखा था, आज इस खास मौके पर हम एकदूसरे से शादी के बंधन में बंध चुके है और हमने एक दूसरे से जिंदगी भर के लिए प्यार साथ और बहुत मज़े करने का वादा किया है| हमारी ज़िन्दगी के इस नए पाठ के लिए हम दोनों को अपना आर्शीवाद और प्यार दें।

गौरतलब है कि राहुल राज ने सलोनी से शादी के पहले उनकी एक फोटो को पोस्ट करते हुए अपनी लाइफ में उनकी इम्पोर्टेंस के बारे में बताया था| राहुल ने अपने इन्स्टाग्राम पर मैसेज करते हुए लिखा था कि, “ये साल मेरे लिए बहुत बड़ा रहा | इसमें कई सारे चढ़ाव उतराव आये लेकिन जैसा कि लोग कहते हैं कि कुछ नहीं है बल्कि आपको और भी मजबूत बनाती है| ” इसके अलावा उन्होंने सलोनी के साथ एक दूसरी फोटो पर लिखा, “Love of my life! Sweetbun .. thank u for being there …,”

आपको बता दें राहुल और बालिका वधु की आनंदी रह चुकी प्रत्युषा रिलेशनशिप में थी| 1 अप्रैल, 2016 को कथित तौर पर राहुल के साथ लड़ाई होने के बाद प्रत्युषा ने आत्महत्या कर ली| उनकी मौत के बाद राहुल को आत्महत्या करने का दोषी पाया गया| हालाँकि पुख्ता सबूत मौजूद ना होने राहुल को ज़मानत मिल गयी|

राहुल से जब प्रत्युषा वाले मामले पर बात की गयी थी तब उनका कहना था, “मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। तो इसलिए मैं खुद को दोषी मुझे दोषी महसूस नहीं होता है। अगर अदालतों को मेरी मासूमियत के बारे में कोई संदेह था, तो उन्होंने मेरी जमानत रद्द कर दी होती| 29 मई मेरा जन्मदिन था। एक दिन बाद, मुझे अदालतों से यह अद्भुत उपहार मिला|”

अगर आप सोच रही बात सलोनी की तो वो राहुल राज की बिज़नेस पार्टनर हैं| यही नहीं बल्कि रिपोर्ट्स की माने तो सलोनी प्रत्युषा से पहले ही राहुल की गर्लफ्रेंड रह चुकी थी| यही नहीं बल्कि सलोनी पर राहुल और प्रत्युषा के बीच में आने का आरोप भी लग चूका हैं|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।