फिर से रोमांस का एहसास जगाने आ रहा है ‘इस प्यार को क्या नाम दूं ‘, अरनव-खुशी की दिखेगी नोकझोंक

 एक्टर बरुण सोबती (Barun Sobti) और एक्ट्रेस सनाया ईरानी (Sanaya Irani) का 'इस प्यार को क्या नाम दूं' (Iss Pyaar Ko Kya Naam Doon) सीरियल (Serial) बहुत कम समय में दर्शकों का पसंदीदा सीरियल बन गया था।

सीरियल इस प्यार को क्या नाम दूं में खुशी और अरनव

एक्टर बरुण सोबती (Barun Sobti) और एक्ट्रेस सनाया ईरानी (Sanaya Irani) का ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ (Iss Pyaar Ko Kya Naam Doon) सीरियल (Serial) बहुत कम समय में दर्शकों का पसंदीदा सीरियल बन गया था। आज भी फैंस अरनव सिंह रायजाद और खुशी दोनों की केमेस्ट्री को काफी मिस करते हैं। भले ही इस वक्त इस प्यार को क्या नाम दूं एक फ्रैंचाइजी बन गया हैं। बरुन और शिवानी तोमर एक साथ इस प्यार को क्या नाम दूं के पहले सीजन के अंदर दर्शकों के सामने नजर आने वाले हैं। जिसके बारे में जानकर उनके फैंस खुशी के मारे झूम उठें।

हालाँकि, अरनव सिंह रायजाद और खुशी के इस सीरियल का पहला सीजन डिजिलट प्लेटफॉर्म पर लोगों को दिखाया जाना है न की टेलीविजन पर। यानी स्टार प्लस के हॉट स्टार पर अब इस प्यार को क्या नाम दूं का पहला सीजन उनके फैंस सोमवार से शुक्रवार दोपहर चार बजे दिखाया जाएगा।  जिसके अदंर अरनव सिंह रायजाद अपने और खुशी के प्यार को दोबारा से फैंस तक पहुंचने का काम करेंगे। इसी चीज से जुड़ा हुआ चैनल स्टार प्लस द्वारा इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है जिसमें अरनव अपने औऱ खुशी से जुड़े पूराने पलों को याद करते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखिए सीरियल से जुड़ा वीडियो…

इसी बीच बरुन जल्द ही एएलटी बालाजी की आगामी वेब श्रृंखला, द ग्रेट इंडियन डिसफंक्शनल फैमिली में दिखाई देंगे, और अभी एक और वेब सीरिद पर काम कर रहे हैं, सनाया जल्द ही विक्रम भट्ट की आगामी फिल्म घोस्ट के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेंगी। हालांकि दोनों अभिनेता अपनी आने वाली परियोजनाओं में व्यस्त हैं, लेकिन इन सभी खुशियों से भरी खबरों के बीच यह निश्चित रूप से एक केक के ऊपर आइसक्रीम टोपिंग की तरह है। वैसे इस सीरियल के सभी फैंस के साथ-साथ हम भी इस सीजन का इंतजार कर रहे हैं।

यहां देखिए टीवी खबरों से जुड़ा हुआ वीडियो…

यहां देखिए इस प्यार को क्या नाम दूं से जुड़ी हुई तस्वीरें…

प्यार में डूबे हुए अरनव और खुशी…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।