बेनाफशा सूनावाला की इस HOT फोटो ने मचाया हंगामा, दिया ऐसा करारा जवाब

बेनाफशा सूनावाला ने बिकनी पर ट्रोल करने वालों को दिया ये जवाब

बेनाफशा सूनावाला ने बिकनी पर ट्रोल करने वालों को दिया ये जवाब

बिग बॉस 11 के घर में रहने के बाद बेनाफशा सूनावाला काफी फेमस हो गई हैं| प्रियंक शर्मा के साथ उनकी नजदीकियां चर्चा का विषय बनी रही लेकिन अब हाल में ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वो गोल्डन बिकनी में नज़र आयीं थी|

इस फोटोज में वो काफी अच्छी लग रही थी लेकिन हेटर्स ने उन्हें हमेशा की तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया| यहाँ देखिये उनकी ये तस्वीर-

लेकिन इसके बाद बेनाफशा ने हेटर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए एक और फोटो शेयर की और लिखा कि वो अपलोड करेंगी पिक्चर तेरे बाप का क्या जाता है? यहाँ देखिये बेनाफशा का हेटर्स को जवाब-

आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में पुनीश और बंदगी के रोमांस के बाद अब प्रियंक और बेनाफशा के बीच की नजदीकियां ख़बरों की हेडलाइन बन रही थी| लोगों को लगने लगा था कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है लेकिन ऐसा होता हुआ नज़र नहीं आ रहा है| दरअसल बिग बॉस के घर से बाहर आते ही बेन ने बताया था कि प्रियंक शर्मा और उनके बीच जो कुछ भी था वो एक मासूम मजाक था और प्रियंक उनके भाई जैसे है|

घर से बाहर आने के बाद प्रियंक शर्मा ने कहा कि बेन उनकी टांग खिंच रही हैं वो उनके भाई नहीं हैं| वो हमेशा ऐसा ही करती है| लेकिन मैं उनका सबसे अच्छा दोस्त हूँ नाकि उनका भाई| वहीँ बेन और प्रियंक के बीच की नजदीकियों की वजह से दिव्या और प्रियंक का ब्रेकअप हो गया| हालाँकि प्रियंक ने कहा कि वो और दिव्या बिग बॉस में आने से पहले ही ब्रेकअप कर चुके थे| तो ऐसे में बेन और उनके बीच के रिलेशनशिप से उनके ब्रेकअप का कोई लेना देना नहीं है|

काम की बात करें तो बिग बॉस से बाहर आने के बाद बेन फिलहाल थाईलैंड में छुट्टियाँ मना रही हैं वहीँ प्रियंक विकास गुप्ता के सिरीज़ में नज़र आ सकते हैं|

 

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।