Bepannaah : ज़ोया और आदित्य कर रहे शादी, पति- पत्नी के मर्डर का खुलेगा राज़

Bepannaah : यश-पूजा का किया मर्डर, अब ज़ोया से आदित्य ने की शादी

ज़ोया और आदित्य कर रहे शादी, पति- पत्नी के मर्डर का खुलेगा राज़

बेपनाह ‘रोमांटिक ड्रामा है जो एक रहस्यमय दुर्घटना से दो अजनबियों के नज़दीकी आने की असंभव कहानी बताता है। इस कहानी में आदित्य और जोया को उनके पहले प्यार ने धोखा दिया है, और साथ ही एक चौराहे पर खड़े हैं। जेनिफर विंगेट को जोया के रूप में, हर्षद चोपड़ा आदित्य के रूप में, सेहबान अजीम को यश (जोया के पति) और नमीता दुबे पूजा (आदित्य की पत्नी) के रोल कर रहे हैं। सीरियल ‘बेपनाह’ लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सीरियल को शुरू हुए अभी चंद महीने ही हुए हैं, और अभी से ये लोगों के चर्चा का विषय बना हुआ है। जोया और आदित्य की केमिस्ट्री दर्शकों को खिंचने में कामयाब हो रही है। सीरियल में आए दिन आने वाला ट्विस्ट टीआरपी को भी बढ़ाता जा रहा है। अगर सीरियल के करंट ट्रेक की बात की जाए तो अपने पति द्वारा साइन किए हुए तलाक के कागज देखने के बाद जोया काफी परेशान हो गई है और उसने अपनी कलाई काट ली है। मौके पर आदित्य आकर उसकी जान बचा लेता है। इसके बाद जोया अपने पिता के घर यानि कि मसूरी जाने का फैसला करती है। लेकिन आदित्य के समझाने पर वो रुक जाती है।

खैर, हाल ही में सीरियल का एक नया प्रोमो आया है। जिसे देखकर आप लोग उलझन में पड़ेंगे। प्रोमो में दिखाया गया है कि, आदित्य और ज़ोया शादी कर रहे है। वही एक नए शख्स की एंट्री होती है जो है अपूर्व अग्निहोत्री। जबकि, अपूर्व और माहि एक दूसरे के साथ मिले हुए दिखाई दिए। यश और पूजा की मौत एक हादसा न होकर सोच बूझकर किया हुआ मर्डर है ऐसा कहा जा रहा है। अब मर्डर या हादसा इस बात का खुलासा करेंगे अपूर्व अग्निहोत्री। हालांकि, आखिरी दाव माहि खेलेंगी। प्रोमो के आखिरी वक्त में ज़ोया और आदित्य एक दूसरे का हाथ पकडे हुए खड़े है। अब यह देखना इंट्रेस्टिंग होगा कि, ऐसा क्या होता है जिस वजह से ज़ोया और यश शादी करते है। वही अपूर्व का इन सबसे क्या कनेक्शन है ?

बेपनाह’ रोमांटिक ड्रामा है जो एक रहस्यमय दुर्घटना से दो अजनबियों के करीब आने की असंभव कहानी बताता है। इस कहानी में आदित्य और जोया को उनके पहले प्यार ने धोखा दिया है, और दोनों ही एक चौराहे पर खड़े हैं। जेनिफर विंगेट को जोया के रूप में, हर्षद चोपड़ा आदित्य के रूप में, सेहबान अजीम को यश (जोया के पति) और नमिता दुबे पूजा (आदित्य की पत्नी) के रोल कर रहे हैं।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.