Beyhadh 2 SPOILER ALERT: रुद्र ने MJ से माया को मारने का वादा किया; वही माया ने विक्रम का गला दबाया

आज रात के एपिसोड में, रुद्र एमजे का पक्ष लेंगे और अपना बुरा पक्ष दिखाएंगे। वही दूसरी ओर जब हम सभी #MayRa's के पुनर्मिलन को देखने के लिए इंतजार कर है, वही रुद्र माया से उसे धोखा देने पर बदला लेने के मूड में है।

बेहद 2

Beyhadh 2 SPOILER ALERT: जेनिफर विंगेट, आशीष चौधरी, और शिविन नारंग की मुख्य भूमिका वाला शो बेहद 2 जो सोनी टीवी शो में इस समय एक दिलचस्प मोड़ चल रहा है। नवीनतम एपिसोड में, हमने देखा कि तीन दिनों की खोज के बाद, रुद्र आखिरकार माया के घर पहुंचता है। जहा वह विक्रम से मिलता है। जिसके बाद रुद्र विक्रम से माया की उपस्थिति और उसके घर में रहने के बारे में पूछता है। लेकिन विक्रम कुछ भी बताने से इंकार कर देता है। बाद में, कोई सुराग नहीं मिलने पर, रुद्र गुस्से और निराशा होकर वहा से चले जाता है।

अब, आज रात के एपिसोड में, रुद्र एमजे का पक्ष लेंगे और अपना बुरा पक्ष दिखाएंगे। वही दूसरी ओर जब हम सभी #MayRa’s के पुनर्मिलन को देखने के लिए इंतजार कर है, वही रुद्र माया से उसे धोखा देने पर बदला लेने के मूड में है। वह गुस्से और आंसुओं से भरी आंखों के साथ एमजे की गोद में लेटे हुए दिखाई देंगे। वह कहते हैं, ‘मैं अब आपको शिकायत का कोई मौका नहीं दूंगा डैड। मैं अपने हाथों से माया को मारूंगा। ‘ यह सब सुनकर, एमजे काफी संतुष्ट दिख रहा है कि बेटा अपनी पत्नी के खिलाफ हो गया है।

वही, दूसरी तरफ विक्रम माया को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हुए दिखाई देता है। वह माया के सामने स्वीकार करता है कि वह उससे प्यार करता है। इस बात से माया हैरान हो जाती है। हालांकि, उसके बाद माया ग़ुस्से में आजाती है और अपना बुरा पक्ष दिखाती है। उसके बाद माया एक हाथ से विक्रम का गला दबाती है और दूसरे हाथ से उसका हाथ पकड़ कर रखती है। जिसके बाद माया की आखों में एक अलग ही ग़ुस्सा देखने को मिलता है जिसकी वजह से उसकी आखें भी लाल दिखती है।

अब आगे क्या होगा? क्या रूद्र माया से बदला लेगा? माया और विक्रम की सच्चाई क्या है ? अधिक जानने के लिए जुड़े रहे हिंदी रश के साथ।

यह भी पढ़े: Beyhadh 2 SPOILER ALERT: विक्रम ने माया पर लगाया विश्वासघात का आरोप, वहीं रुद्र को माया का नया घर मिल जाता है

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: