Bigg Boss 12: जानिए कंटेस्टेंट भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया के जिंदगी की दास्तान

Bigg Boss में कॉमेडी क्वीन भारती और उनके पति हर्ष का रहेगा धमाल, पढें खबर

आज यानी 16 सिंतबर से बिग बॉस सीजन 12 की शुरूआत होने जा रही है। इस धमकेदार शो में पॉपलुर टीवी कॉमेडियन भारती सिंह अपने पति हर्ष लिम्बचिया के साथ बिग बॉस के घर में आने वाली है। इस शो में आने के लिए भारती सिंह अच्छी खासी फीस वसुल रहीं है। ऐसा कहा जा रहा है कि बिग बॉस से जुड़ने के लिए भारती सिंह को एक हफ्ते के 30 लाख रुपए और उनके पति हर्ष को हर हफ्ते के 15 लाख रुपए मिलेंगे।

संघर्ष के कोयले से तप कर बनी भारती हीरा

भारती की जन्म 3 जुलाई 1986 में पंजाब के अमृतसर में हुआ था। 2 साल की नन्ही सी उम्र में ही अपने पति का साया खोने वाली भारती ने जीवन के संघर्ष में कभी हार नहीं मानी। भारत की सबसे बेहतरीन स्टैंडअप कॉमेडियन में से एक आने वाली भारती ने अपने करियर की पहली शुरूआत द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज सीजन 4 से की थी। सीजन-4 की वो सेकंड रनरअप रही थी। बाद में भारती ने कॉमेडी सर्कस 3 का तड़का मैं भी हिस्सा लिया था। 2010-2011 के कॉमेडी सर्कस की सीरीज में भी वह अपने शानदार प्रदर्शन करती नजर आई थी।

बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों में किया काम

इतना ही नहीं भारती सिंह ने सबके चेहरे पर हंसी लाने वाले कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो में भी काम किया था। साथ ही वह कई सारी पंजाबी और बॉलीवुड मूवी में भी काम कर चुकी है।

2017 में ही शादी के बंधन में बंधे

भारती सिंह और हर्ष पिछले साल ही 3 दिंसबर 2017 को शादी के बंधन बांधे थे। शादी वाले दिन मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह दुल्हन के लिबास में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थी। टीवी की दुनिया के कई सेलिब्रिटीज भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया की शादी के खूबसूरत पल में शामिल होने पहुंचे थे। शादी गोवा में बड़े ही ट्रेडिशनल अंदाज में की गई थी।

पहले भी रहे चुके है एक रियलिटी शो का हिस्सा

बिग बॉस में आने से पहले भी भारती सिंह और उनके पति हर्ष शो नच बलिए 8 में भी शामिल हुए थे। ऐसी खबर आई थी कि शो नच बलिए 8 के लिए भारती ने एक एपिसोड के लिए 30 लाख रुपए लिए थे। आपको बता दें कि खुद सलमान खा ने बिग बॉस के शो में भारती सिंह और उनके पति हर्ष के होने की बात कही थी। वहीं इतना ही नहीं इस शो के लॉन्च कके दौरान वह अपने पति के साथ नजर आई थी।

Written By- Deepakshi Sharma

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.